उपभोक्ता परिषद के साप्ताहिक वेबीनार में प्रदेश के किसानों ने उठाया मामला कहा 10 घंटे बिजली मिल जाएगी तो फसल बच जाएगी
लखनऊ 19 अक्टूबर : उपभोक्ता परिषद के ऑनलाइन वेबीनार में आज प्रदेश के किसानों ने कहा कि 10 घंटे विद्युत आपूर्ति का आदेश है ब्रेकडाउन व अन्य व्यवधान के बाद ज्यादातर जिलों में किसानों को 7 घंटे विद्युत आपूर्ति मिल पाती है उसकी भरपाई करने का आदेश है लेकिन उसकी भरपाई नहीं हो पाती क्योंकि जनपदों से जुडे बिजली अभियंता यदि यूपीएसएलडीसी को यह अवगत कराएंगे कि उनके क्षेत्र में कृषि फीडर पर केवल 7 घंटे विद्युत आपूर्ति हुई है उसकी भरपाई की जाए तो उनका एटीयंसी लॉस बढ जाएगा, ऐसे में किसान परेशान है उन्होंने कहा कि 15 दिन किसानों के लिए बहुत अहम है इसलिए प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से जुडे किसानों ने सरकार से मांग उठाई की 15 दिन के लिए किसानों को 15 घंटे विद्युत आपूर्ति कृषि फीडर पर दे दी जाए तो निश्चित ही उन्हें 10 घंटे विद्युत आपूर्ति मिल जाएगी और उनकी फसल बर्बाद होने से बच जाएगी।
उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने किसानों को आश्वासन दिया कि वह इस गंभीर मामले को ऊर्जा मंत्री व पावर कार्पोरेशन प्रबंधन के सामने उठाएगे कि वर्तमान में 15 दिन किसानों के लिए बहुत अहम है इसलिए कृषि फीडर पर कम से कम 15 घंटे की विद्युत आपूर्ति कर दी जाए जिससे उन्हें व्यवधान के बाद भी 10 घंटे विद्युत आपूर्ति मिल जाए और सही मायने में किसान अपनी फसल को बचाने में कामयाब हो जाए।
प्रतापगढ से जुडे कुछ विद्युत उपभोक्ताओं ने रानीगंज का मामला उठाते हुए कहा वहां किसानों के साथ नए कनेक्शन पर जहां केबल कनेक्शन दिया जा सकता है वहां भी ट्रांसफार्मर चार्ज किया जा रहा है और किसान बहुत परेशान है जिस पर उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने तत्काल मुख्य अभियंता इलाहाबाद को अवगत कराया और कहा इस समस्या का तत्काल समाधान कराया जाए साथी इस गंभीर मामले पर आगे भी बात की जाएगी।
आज के साप्ताहिक वेबीनार में प्रदेश से जुड़े उपभोक्ताओं में हरेंद्र कुमार, अनुराग माही, विनोद कुमार गुप्ता, सूरज वर्मा, संदीप कुमार गुप्ता, प्रदीप सिंह बिष्ट, अभिषेक सिंह, अंकित, मनी, राजेश कपिल, ईश्वर चंद्र प्रमुख थे।







