बछरावां (रायबरेली)27 नवंबर 2021: परिवर्तन समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद किशोर साहू ने आज यहाँ दावा किया कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की अधिकाँश सीटें पर पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधियों को चुनाव मैदान में उतारेगी, जिससे समाज के इस वर्ग को भी सत्ता में अधिकाधिक भागीदारी प्राप्त हो सके। वे यहाँ गल्ला मण्डी के ज्योति बाल विद्या मंदिर में आयोजित जन प्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि जिस समाज की जितनी भागीदारी, सत्ता में उसकी उतनी हिस्सेदारी होनी चाहिये।लेकिन अभी ऐसा हो नहीं रहा। उदाहरण के लिए साहू समाज की उत्तर प्रदेश में आबादी लगभग आठ प्रतिशत है, पर राजनीति में ये हमेशा उपेक्षित रहा । जबकि इससे कम आबादी वाले कई समाज बारम्बार सत्ता का सुख लूट चुके है । उन्होंनें दावा किया कि अब ऐसा नहीं होगा। बहुत किया शोषण पिछड़े समाज का अन्य पार्टियों ने, अब समाज को नई दिशा एवं दशा देने के लिए परिवर्तन समाज पार्टी मैदान में आ चुकी है जो लोगों को मानवता और समानता के सिद्धांत पर चलाते हुए समाज में एकता तथा समानता के साथ ऐसे सभी सुयोग्य प्रतिनिधियों को टिकट देकर इस चुनाव में भाजपा व ऐसे अन्य दलों को हराने का काम करेगी।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा हिंदू – मुसलमान को ढाल बनाकर भाजपा सत्ता में आती है किंतु विकास का कोई काम नहीं हो रहा। पिछड़े वर्ग का कोई भला नहीं हो रहा।
कार्यक्रम को पार्टी के प्रदेश मंत्री राम मोहन साहू, सेठ कुमार गुप्ता, इलाहाबाद के पूर्व सांसद प्रत्याशी राम पाल गुप्ता, रायबरेली जिलाध्यक्ष नीरज साहू , मीडिया प्रभारी अरविंद कुमार साहू आदि जन प्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में अनेक युवाओ को पार्टी के विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई और सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर अनेक लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण किया। मौके पर मनजीत सैनी, प्रमोद गुप्ता, राजाराम, वीरेंद्र कुमार, राकेश कुमार सहित कई समाज के जनप्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।







