बहराइच में खूनी भेड़िए का खौफ तो कानपुर में सियार का हमलावर, खेत में काम कर रहे लोगों पर हमला, 3 घायल
लखनऊ 16 सितम्बर : शहर में जंगली जानवरों का आतंक आज कोई नई बात नहीं है सिकुड़ते जंगल और पेड़ों की कटान से जंगली जानवरों का अब शहर की आबादी में आना खतरे के संकेत को और बढ़ा रहा हैं। अब निगोहां के जवाहर खेड़ा गांव में एक सप्ताह से भेड़िया आ जाने की अफवाह की दहशत से ग्रामीण शाम होते ही आपने घरों में कैद हो जाते हैं।
वही शनिवार को निगोहा के गौसनगर में भी किसी ने भेड़िया आने की अफवाह फैला दी जिसको लेकर वन विभाग टीम ने वहा भी पहुंचकर ग्रामीणों को संतुष्ट किया कि जिन पंजों को देखकर भेड़िया समझ रहे, वो भेड़िए के निशान नही है। निगोहां के जवाहर खेड़ा गांव में एक सप्ताह पहले एक किसान का बछड़ा गायब हो गया और कुछ दूरी पर खून सहित पंजों के निशान देखकर गांव के ही कुछ लोगो ने भेड़िया आने की बात कह दी, ये बात गांव सहित आसपास के गांवों में भी फ़ैल गई।
बहराइच गोंडा क्षेत्र में भेंड़ियों का आतंक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसकी सूचना पर डिप्टी वन रेंजर अभिषेक चौधरी अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे और पंजों की जांच कर ग्रामीणों को बताया कि ये निशान भेड़िए के नही किसी कुत्ते के है । इसके बाद वहा रेंजर ने अपनी टीम लगा दी।
वन विभाग की टीम का दावा है कि जवाहर खेड़ा गांव में भेड़िए जैसा कुछ ही है आए दिन वहां कुछ बाहरी अराजक तत्व जाकर गांव वालो के सामने भेड़िए की बात कहकर गांव में दहशत फैला रखी है। वही डिप्टी रेंजर अभिषेक चौधरी ने बताया इसी तरह उतरावा के मजरा गौस नगर में शनिवार रात अंधेरे में किसी जानवर को देखकर भेड़िया आने की हवा फैला दी, जिसके चलते ग्रामीण दहशत में आ गए, सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर गई तो जिन पंजों को ग्रामीणों ने दिखाया वो पंजे बिल्ली के निकले वही गांवों के कुछ बुजुर्गों ने कहा रोजाना गांव में आसपास के नए लोग आकर गांव में भेड़िया आने की बात कहकर चले जाते हैं, जिसकी वजह से गांव में दहशत है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डिप्टी रेंजर अभिषेक चौधरी ने बताया जिन गांवों में भेड़िया आने की बात कही जा रही वहां भेड़िया हो ही नही सकता क्योंकि यहां आसपास ऐसे जंगल नही है जहां भेड़िये रहते हों, केवल कुछ लोगो द्वारा अफवाह फैलाई गई कि भेड़िया आ गया है।
अफवाह न फैलाए, जानवर के दिखने पर दें सूचना:
डिप्टी रेंजर अभिषेक चौधरी ने दोनो गांवों में जाकर लोगो से बात कर अपना नंबर दिया और ग्रामीणों को जागरूक किया कि भेड़िया जैसा कोई जानवर इलाके में नही है परेशान न हो और गांव में आने वाले किसी बाहरी के बहकावे में न आए यदि किसी अज्ञात या हिंसक जानवर को देखे तो तुरंत सूचना दे, वन टीम आप लोगो के साथ है। वही डिप्टी रेंजर ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित किया जा रहा है। जरूरत पड़ी तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ट्विटर पर राजेश तिवारी (Rajnishtiwari82) लिखते हैं :
भेड़ियों के आतंक और उनकी गतिविधियों के बारे में सुनना चिंताजनक है। आदमखोर भेड़ियों का खतरनाक प्रभाव होता है, और ऐसे मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की आवश्यकता होती है। भेड़ियों के बारे में हंसी-मजाक या टिप्पणी की जाती है, लेकिन इन समस्याओं को गंभीरता से लेना और उचित उपाय करना भी महत्वपूर्ण है। स्थानीय अधिकारियों और वन विभाग को इस समस्या के समाधान के लिए कदम उठाने चाहिए। सुरक्षा और सतर्कता बनाए रखना जरूरी है, और अगर किसी को ऐसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, तो सही चैनल के माध्यम से सहायता प्राप्त करनी चाहिए।







