Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 8
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    घर की आर्थिक स्थिति मजबूत करते हैं फेंगशुई के उपाए

    ShagunBy ShagunMay 9, 2021 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 647

    जीवन में समृद्धि हासिल करने के लिए सबसे आवश्यक चीज है नए, रचनात्मक और व्यावहारिक विचार और अच्छा निर्णय लेने की क्षमता। जो लोग सफल हैं, वे निश्चित ही अन्य लोगों की अपेक्षा बेहतर सोच-विचार करने के साथ ही समझदारी भरे निर्णय भी ले सकते हैं। इस प्रकार के विचार सकारात्मक माहौल की उपज होते हैं। एक नकारात्मक वातावरण में व्यक्ति अच्छे निर्णय लेने में असफल रहता है।

    फेंगशुई के नियम आपके आसपास के वातावरण को आपके अनुकूल बनाकर आपको सही राह में आगे बढ़ने में बहुत सहायक होते हैं। आइये वास्तुकार संजय कुड़ी से जानते हैं कि फेंगशुई के अनुसार कौन से उपाय धन और सुखसमृद्धि हासिल करने में मददगार होते हैं। सिट्रीन क्रिस्टल सिट्रिन क्रिस्टल समृद्धि प्राप्त करने के फेंगशुई के सबसे प्रभावकारी उपायों में से एक है। यह चमकदार क्रिस्टल नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करने में सहायता करता है। इसे घर में एक वेल्थ कार्नर में रखने के साथ ही आप चाहें, तो इसे अपने ऑफिस में भी रख सकते फेंगशुई के समृद्धि संबंधी रंग रंगों का प्रभाव प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से हमारे जीवन के सभी पक्षों पर पड़ता है।

    Image

    हमारी आर्थिक स्थिति भी इस संबंध में कोई अपवाद नहीं है। फेंगशुई के अनुसार रंगों का उपयोग बेहद लाभकारी होता है। गोल्डन कलर फेंगशुई के उन प्रमुख कलर्स में से है, जिनका संबंध आर्थिक सम्पन्नता से जोड़ा जाता है। अगर आप घर में कोई सजावटी वस्तु लाते हैं, तो अगर वह सुनहरे या गोल्डन कलर में है या उसका बॉर्डर इस कलर में है तो यह आपके घर की सजावट करने के साथ ही आर्थिक समृद्धि को आकर्षित करने में भी बहुत उपयोगी साबित होगा।

    फेंगशुई में ऐसे कई प्रतीक हैं, जिनका उपयोग धन-सम्पन्नता को आकर्षित करने के लिए किया जाता है। उदाहरण के लिए लॉफिंग बुद्धा, मनी फॉग इत्यादि को आप घर में रख सकते हैं। इन्हें घर में ऐसे किसी स्थान पर रखा जाना चाहिए, जहां आप इन्हें प्रतिदिन आसानी से देख पाएं। दिशा के नजरिये से इन्हें उत्तर दिशा में रखा जा सकता है।

    ध्यान रखने योग्य कुछ बातें:

    • फेंगशुई व अन्य कई प्राचीन सभ्यताओं में पानी की ऊर्जा का संबंध धन से है, इसलिए फेंगशुई में फाउंटेन को विशेष महत्व दिया गया है। फाउंटेन को रखने के लिए उत्तर व पूर्व दिशा को सबसे अच्छा माना गया है।
    • घर का मुख्य द्वार फेंगशुई में ‘ची’ यानी की प्राण ऊर्जा के प्रवेश के लिए सबसे प्रमुख स्थान होता है। अतः मुख्य द्वार पर किसी प्रकार का अवरोध नहीं होना चाहिए। इसके आसपास के स्थान को साफ़ बनाये रखें।

    Shagun

    Keep Reading

    School of Happiness: Children Celebrated Summer Festival at Lucknow Museum

    खुशियों की पाठशाला: लखनऊ संग्रहालय में बच्चों ने मनाया ग्रीष्मकालीन उत्सव

    Sezal Sharma Finds a Treasure of Peace in the Streets of Prague

    प्राग की गलियों में खो गईं सेज़ल शर्मा, मिला आत्मिक सुकून

    Outsider Revati Mahurkar becomes the industry's new sensation.

    आउटसाइडर रेवती महुरकर बन गईं इंडस्ट्री की नई सनसनी

    Blessings of Saints on the Banks of the Ganges: ‘Krishnavataram’ Team Receives Divine Energy

    गंगा किनारे संतों का आशीर्वाद, ‘कृष्णावतारम’ टीम को मिली दिव्य ऊर्जा

    Tia Bajpai Embarks on a Thrilling Journey with Real Bikers Tia Bajpai’s ‘Mundeya Ve’ Showcases a New Spirit of Freedom and Adventure

    आत्मविश्वास, एडवेंचर और आज़ादी का जश्न है टिया बाजपेयी का नया गीत ‘मुंडेया वे’

    Two Unique Glimpses of Indian Glamour at Cannes 2026: Sezal Sharma Steals the Spotlight, While Tanishaa Preserves the Legacy of Cinema.

    कांन्स 2026 में भारतीय ग्लैमर की दो अनोखी झलकियां, सेज़ल शर्मा ने लूटी महफिल तो तनिषा ने सहेजी सिनेमा की विरासत

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    वेतन नहीं तो जनगणना नहीं!, लखनऊ के प्राथमिक शिक्षक कल से जनगणना बहिष्कार पर

    June 8, 2026
    AI-ML Extravaganza at Shri Ramswaroop Memorial University: International FDP from July 13 to 18

    श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में AI-ML का महाकुंभ: 13 से 18 जुलाई तक अंतरराष्ट्रीय FDP

    June 8, 2026
    Human rights situation in Tibet goes from bad to worse: China's dominance further increases.

    तिब्बत में मानवाधिकारों की स्थिति बद से बदतर, चीन का दबदबा और बढ़ा

    June 8, 2026
    7 ballistic missiles fired; US attacked radar sites.

    ईरान- अमेरिका तनाव चरम पर: 7 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, US ने रडार साइट्स पर हमला किया

    June 8, 2026
    Yoga awareness campaign launched with the blowing of the conch shell.

    शंखनाद के साथ शुरू हुआ योग जागरूकता अभियान

    June 7, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading