कभी-कभी हथेली और पैर के तलवों में गर्माहट महसूस होती है जिससे उलझन लगती है। कृपया इसका निदान बताएं। अगर हथेली और पैर के तलवों में गर्माहट महसूस होती है, तो थायरॉइड की समस्या या डायबिटीज़ हो सकती है। हाइपरटेंशन के कारण भी हाथ और पैर गर्म हो सकते हैं। यदि गर्म हाथ के साथ दिल की धड़कन का बढ़ना और तेज़ बुखार जैसे लक्षण महसूस हो रहे हैंए तो इस स्थिति में जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाएं क्योंकि प्रारंभिक अवस्था में इलाज करना आसान और ज़्यादा प्रभावी होता है।
अगर आपको डायबिटीज़, हाइपरटेशन जैसी बीमारियां नहीं है और केवल हथेली और पैर के तलवे गर्म हैं तो कुछ घरेलू उपचार आजमा सकते हैं। समुचित मात्रा में पानी पिएं। रागी, दही, छाछ, घर का बना शरबत, नींबू पानी और पुदीने की चाय का सेवन करें। अधिक चाय या कॉफ के सेवन से बचें। अरंडी का तेल प्रभावित हिस्सों पर लगाने से तुरंत राहत मिलेगी। इसके अलावा प्रोटीन और फाइबरयुक्त आहार लें और सब्जियां खाएं, जिससे शरीर की गर्मी कम होगी। हालांकि, अगर इसके बावजूद गर्मी दूर नहीं होती है या जलन होने लगती है, तो डॉक्टर से परामर्श करना ही उचित है।








2 Comments
Thanks for another excellent article. Where else could anybody get that kind of info in such a perfect way of writing? I’ve a presentation next week, and I am on the look for such info.
I like this post, enjoyed this one regards for putting up.