नई दिल्ली, 09 जनवरी 2019: हाल ही में एक शोध में बताया गया है कि सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा समय बिताने वाली टीन ऐज की लड़कियों में अपने हम उम्र लड़कों की तुलना में डिप्रेशन का खतरा दोगुना होता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस शोध में सोशल मीडिया और डिप्रेशन के लक्षणों के बीच में संबंध भी देखा गया था। ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन यूसीएल के शोधकर्ताओं ने करीब 11000 युवाओं से प्राप्त डेटा का विश्लेषण किया और पाया कि 14 साल की लड़कियां सोशल मीडिया का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करती हैं। उनमें से 5 में से 2 टीनएज लड़कियां सोशल मीडिया का हर पांच में से एक लड़के के मुकाबले प्रतिदिन 3 घंटे ज्यादा सवाल करती हैं।

वहीं 10% लड़कों के मुकाबले केवल 4% लड़कियां ऐसी पाई गई, जो सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं करती हैं।अध्ययन परिणामों में पाया गया कि सोशल मीडिया का मामूली इस्तेमाल करने वाली 12% और ज्यादा इस्तेमाल करने वाली 38% लड़कियों में गंभीर स्तर के अवसाद के लक्षण देखे गए हैं।







