लखनऊ, 22 मार्च 2019: विशाल खण्ड तीन कल्याण समिति के तत्वावधान में गोवर्धन पार्क पर होली मनाई गई। इस अवसर पर ब्रज, अवध, पूर्वांचल और देशभक्ति होली गीतों के साथ जम कर गुलाल उड़ा। बरजोरी करो न श्याम होरी में, खेलें शिवजी होरी समर में, भीगी चुनरिया सारी, जैसे अनेक गीतों ने माहौल को रंगमय बना दिया।
कल्याण समिति के संरक्षक राकेश अग्रवाल अध्यक्ष डॉ आरसी मिश्रा, उपाध्यक्ष डॉ दिलीप अग्निहोत्री, अविनाश सिंह, आरआर सिंह, के सी वर्मा, अजय कुमार उपाध्याय, जयसिंह मौर्य, केसी शर्मा, योगेश दीक्षित,मनोहर श्याम श्रीवास्तव, नरेश चन्द्र, केके गोगिया, पंकज शुक्ला विकास मिश्र सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।