Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    जनहितों के लिए संघर्ष सपा का नैतिक मूल्य : मनोज यादव

    ShagunBy ShagunAugust 12, 2024Updated:August 12, 2024 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    शाहजहांपुर सपा कार्यालय में सपा मुलायम सिंह यूथ ब्रिग्रेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज यादव कार्यालय में लोगों को संबोधित करते हुए
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,308

    जनपद शाहजहांपुर में सपा के सदस्यता अभियान में सपा मुलायम सिंह यूथ ब्रिग्रेड के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

    राहुल कुमार गुप्त, सीनियर कॉपी एडिटर

    लखनऊ, 12 अगस्त : सपा मुलायम सिंह यूथ ब्रिग्रेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज यादव जनपद शाहजहांपुर में अगस्त क्रांति दिवस (9 अगस्त) से प्रारम्भ हुए पार्टी की सदस्यता अभियान का अहम हिस्सा बने हुए हैं। यह अभियान 31 अगस्त 2024 तक चलेगा तथा 10 सितंबर तक जागरूकता अभियान चलेगा। इसी अभियान के तहत युवा नेता मनोज यादव ने सदस्यता अभियान समारोह में सम्मिलित लोगों को देश की आजादी के आंदोलन में अगस्त क्रांति का महत्व बताया। साथ ही कहा कि देश में जो नफरत की आँधियाँ चल रही हैं उन्हें समाजवादी विचारधारा से ही दूर किया जा सकता है। सपा सदैव जनहितों के लिए संघर्ष करती आयी है। जनहितों के लिए संघर्ष सपा का नैतिक मूल्य है। समाजवादी विचारधारा ही हर जाति व धर्म के लोगों में बराबरी लाने का और अमीरी व गरीबी की खाई को भी पाटने का कार्य करती है। उन्होंने आगे कहा कि समाजवाद के नायक अखिलेश जी समाजवादी विचारधारा के अग्रदूत के रूप में पूरी निष्ठा से कार्य में लगे हैं। वो समाज में अंबेडकर जी जैसे समभाव लाने के लिए प्रयासरत हैं। पीडीए इसी विचारधारा का एक अहम हिस्सा बन कर उभरा है।

    अगस्त क्रांति दिवस(9अगस्त) से एक माह तक के लिए समाजवादी पार्टी ने पूरे प्रदेश में एक अभियान का आगाज किया है। इस अभियान में सदस्यता अभियान से लेकर छात्र-छात्राओं व युवाओं से संबंधित कई कार्यक्रम जुड़े होंगे। इस पूरे एक माह (9 अगस्त से 10 सितंबर) में सपा और सपा के हर फ्रंटल के पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

    शाहजहांपुर सपा कार्यालय में सपा मुलायम सिंह यूथ ब्रिग्रेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज यादव कार्यालय में लोगों को संबोधित करते हुए

    युवा नेता मनोज यादव ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश एवं प्रदेश अध्यक्ष के निदर्शन में अगस्त क्रांति दिवस से एक माह तक सदस्यता अभियान और जागरूकता अभियान के तहत मुलायम सिंह यूथ ब्रिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह जी ने निम्न पदाधिकारियों को जनपद शाहजहांपुर में सदस्यता अभियान का प्रभारी नामित किया है। जिनमें यूथ ब्रिग्रेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज यादव, पप्पू प्रधान और यूथ ब्रिग्रेड के राष्ट्रीय सचिव शरद पाण्डेय, आकाश निगम और अशोक यादव हैं। सपा नेता ने आगे बताया कि हमारी टीम के सभी साथी पुरजोर मेहनत और लगन के साथ इस अभियान में लगे हुए हैं। मनोज यादव ने बताया कि अभी तक वो जनपद शाहजहांपुर की 6 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर सदस्यता अभियान को समाजवाद का रंग दे चुके हैं। पिछड़े दलित, अल्पसंख्यकों के अलावा सवर्ण भी सदस्यता अभियान में बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि 31अगस्त तक सदस्यता अभियान तथा सितंबर माह में 10 सितंबर तक वृक्षारोपण, महाविद्यालय व विश्वविद्यालय के छात्र-छात्रओं की राय उनकी समस्याओं की सुनवाई, संगोष्ठी द्वारा वर्तमान राजनीति में उनकी भूमिका, शिक्षक सम्मान समारोह और मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का भी कार्यक्रम पार्टी के इस अभियान के अहम हिस्से हैं।

    सपा नेता मनोज यादव ने आगे कहा कि जिस तरह से लोगों में सपा के प्रति जुड़ाव बढ़ रहा है उससे तो यही संभावित है कि अखिलेश जी के नेतृत्व में मिशन 2027 उत्तर प्रदेश में सपा ही फतेह करेगी। सपा के समभाव रंग, अमन-ओ- प्रेम की खुशबू व विकास की किरणों से ओज हो उत्तर प्रदेश खुद को दुनिया के लिए एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत करेगा।

    Shagun

    Keep Reading

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Former MLA Surendra Singh foiled an attempt to kidnap a young woman on NH-31.

    पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह ने NH-31 पर युवती के अपहरण की कोशिश नाकाम की

    This very land gave us a hero like Abdul Hamid, and now a grand memorial for Maharaja Suheldev is being built: CM Yogi.

    योगी सरकार का बड़ा तोहफा: 5 लाख आउटसोर्स कर्मियों को शोषण से मुक्ति

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading