मुंबई, 25 मार्च। ऐश्वर्या बच्चन ने संजय गुप्ता की फिल्म जज़्बा से फिल्मों में वापसी की थी लेकिन उसके बाद से वो काफी चुन चुन कर फिल्म प्रोजेक्ट कर रही हैं।
अब ख़बर है कि अब वो राकेश ओमप्रकाश मेहरा की अगली फिल्म में काम कर सकती हैं। राकेश मेहरा इन दिनों अपनी फिल्म फन्ने खान पर काम कर रहे हैं। फिल्म में अनिल कपूर टाइटल रोल में होंगे।
पहले कहा जा रहा था कि इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा होंगी लेकिन सूत्रों के मुताबिक पिछले दिनों राकेश मेहरा ने ऐश को अप्रोच किया था और स्क्रिप्ट भी भेजी थी। हालांकि उन्होंने अब तक फिल्म के लिए सहमति नहीं दी है। सूत्रों के मुताबिक फिल्म में ऐश, अनिल कपूर की हिरोइन नहीं होंगी बल्कि उनका पैरलल रोल होगा।







