भोजपुरी एक्टर दिनेशलाल यादव निरहुआ और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का रोमांस वाला एक वीडियो एक बार फिर से वायरल हुआ है। इस वीडियो में निरहुआ और अक्षरा सिंह एक दूसरे के साथ किसी गाने पर रोमांस करते नज़र आ रहे हैं। इस गाने में उनकी केमेस्ट्री अलग ही अंदाज में नज़र आ रही है।
दरअसल, यह वीडियो भी निरहुआ और अक्षरा की आने वाली फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ के सेट का है, जिसकी शूटिंग इन दिनों जोर – शोर से चल रही है। इस फ़िल्म का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर्स प्रा. लि. कर रही है, जिसके निर्माता प्रदीप के शर्मा है। सह निर्माता अनिता शर्मा और पदम् सिंह है। इस फ़िल्म को पराग पाटिल निर्देशित कर रहे हैं।