लंबे अर्से बाद भोजपुरी सिनेमा के लिए हॉल हुआ हाउसफुल
पटना, 07 फरवरी 2020 : फिल्म ‘लैला मजनू’ आज बिहार और झारखंड के अधिकतर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जहां फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसी बीच बिहार का गौरव राजधानी पटना स्थित वीणा सिनेमाहॉल में फिल्म के प्रमोशन को खुद फिल्म की लीड अभिनेत्री अक्षरा सिंह, प्रदीप पांडेय चिंटू, निर्माता राजकुमार आर पांडेय और डिस्ट्रीब्यूटर निशांत उज्जवल पहुंचे। अक्षरा सिंह और प्रदीप पांडेय लैला मजनू के ही गेट अप में पहुंचे थे, जिन्हें देखने के लिए उनके फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। अक्षरा के फैंस ने तो रोज डे के अवसर पर उन्हें पिंक और येलो गुलाब भी भेंट किया।

बाद में अक्षरा सिंह और प्रदीप पांडेय चिंटू ने अपने चाहने वालों का आभार व्यक्त किया और उनके साथ सेल्फियां भी ली। अक्षरा ने कहा कि जितना प्यार आप हमें दे रहे हैं, उससे ज्यादा हमारी फिल्मों को दें। मोहब्बत के दिन में हम आपके लिए एक बेहतरीन फिल्म लेकर आये हैं। दर्शकों का जिस तरह से प्यार मिला है, वह हमारे लिए बड़ी बात है। वहीं, प्रदीप पांडेय चिंटू ने कहा कि आपके उत्साह और आशीर्वाद से ही हम अच्छी फिल्में बनाने को प्रेरित होते हैं। फिल्म देखिये और अपनी प्रतिक्रिया दीजिये। उन्होंने कहा कि पटना ने जब फिल्म पर मुहर लगा दी है, तो फिल्म को हिट होने से कोई रोक नहीं सकता।
साईं दीप फिल्म्स प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘लैला मजनू’ के निर्माता राजकुमार आर पांडेय फिल्म को मिले पहले दिन के रिस्पांस से बेहद खुश हैं। उन्हें भी फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने इस फिल्म का निर्माण भव्य पैमाने पर किया था और बीते दिनों पत्रकारों से बात करते हुए कहा भी था कि फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है, क्योंकि यह कहानी 1976 के लैला मजनू की नहीं, आज के लैला मजनू की है। यह एक ऐतिहासिक कहानी है आज के अंदाज में। फिल्म ‘लैला मजनू’ के निर्देशक महमूद आलम हैं।
पीआरओ रंजन, सर्वेश हैं। पटकथा एस के चौहान ने लिखी है। संगीतकार राजकुमार आर पांडे व प्रमोद गुप्ता का है। गीतकार राजकुमार आर पांडे, श्याम देहाती, नौसाद खान और आशुतोष हैं। डीओपी नागेंद्र कुमार, एक्शन श्री श्रेष्ठ और कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी हैं। संवाद संदीप के. कुशवाहा का है।






