Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»फिल्म

    बॉलीवुड फिल्‍म ‘अमर कहानी रविदास जी की’ का म्‍यूजिक लांच

    By January 23, 2020 फिल्म No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 662

    7 फरवरी को देशभर में रिलीज होगी फिल्‍म ‘अमर कहानी रविदास जी की’

    महान संत रविदास जी के जीवन से प्रेरणा लेकर बनाई गई हिंदी फिल्‍म ‘अमर कहानी रविदास जी की’ का म्‍यूजिक लांच आज पटना स्थित होटल पाटिलपुत्र एग्‍जॉटिका में किया गया। इस दौरान फिल्‍म के निर्माता परमानंद पोपली, टीवी कलाकार संदीप मोहन, प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता हेमंत पांडे, क्राइम पेट्रोल फेम गुलशन पांडेय, अभिनेत्री मिन्नत फातिमा मौजूद रही हैं। इस म्‍यूजिक लांच पर ही फिल्म नकारात्‍मक किरदार में नजर आने वाले कृष, रेडी, यारियां, बधाई हो बधाई  फेम अभिनेता हेमंत पांडेय का जन्‍मदिन भी केक काट कर सेलिब्रेट किया गया।

    इससे पहले फिल्‍म के निर्माता परमानंद पोपली ने कहा कि यह फिल्‍म महान संत रविदास जी के जीवन से प्रेरित होकर हमने बनाई है। रविदास जी हर प्रकार के भेदभाव और छुआछूत के खिलाफ थे। वे समग्र मानव जाति की एकता में विश्‍वास रखते थे। यह फिल्‍म उस काल की वर्णव्‍यवस्‍था के विरूद्ध रविदास जी के संघर्ष और गंगा जी के प्रति उनके सहज और अपार शक्ति को दर्शाती है। अपनी सादगी और सत्‍य के प्रति समर्पण के कारण ही संत रविदास जी संतों में सर्वोपरि माने जाते हैं। उन्‍होंने कहा कि यह फिल्‍म वर्तमान दौर में बेहद प्रासंगिक है। यह फिल्‍म 7 फरवरी को रिलीज होगी।

    वहीं, फिल्‍म में रविदास के किरदार में नजर आने वाले अभिनेता संदीप मोहन ने कहा कि मेरा ये परम सौभाग्‍य कि मैं संत रविदास जी के किरदार को निभा रहा हूं। साढे़ छह सौ साल पुराने इस कहानी को हमने पर्दे पर पुन: जीवित करने का प्रयास किया है। बहुत ही सरल शब्‍दों में इन्‍होंने हमारी सामाजिक समस्‍याओं को निराकरन साढ़े छह सौ साल पहल सुझाया था। इसी चीज को हमारे सामाजिक परिवेश में याद रखने की जरूरत है। गंगा की इस नगरी में रविदास जी को प्‍यार मिले यही मेरी कामना है।

    इस मौके पर अभिनेता हेमंत पांडेय बर्थडे केक काटने के बाद सबों का आभार व्‍यक्‍त किया और सिनेमा को वर्तमान परिवेश में बेहद सशक्‍त और जरूरी बताया। उन्‍होंने कहा कि यह सिनेमा आज युवाओं को देखनी चाहिए। फिल्‍म को मनोरंजक तरीके से बड़े पर्दे पर उतारा गया है। धारावाहिक क्राइम पेट्रोल में  एसपी की भूमिका में नजर आने वाले गुलशन पांडेय भी इस फिल्‍म में हैं, जिनका कहना है कि यह फिल्‍म समय के हिसाब से बिलकुल सटीक है। गुलशन पांडेय को पटना और यहां के लोगों से भी बेहद प्‍यार है। वे कहते हैं कि बिहार का तिलकुट और अनरसा उन्‍हें बेहद पसंद है। लिट्टी चोखा बिहारी दोस्‍तों के माध्‍यम से उन्‍हें मुंबई में भी मिल जाती है। फिल्‍म की अभिनेत्री मिन्नत फातिमा ने भी फिल्‍म को अपने लिए महत्‍वपूर्ण बताया और कहा कि फिल्‍म में उन्‍होंने गंगा मईया का किरदार निभाया है। इस किरदार को करने के बाद उन्‍हें गंगा का महत्‍व पता चला।   

    #अमर कहानी रविदास जी की

    Keep Reading

    Adah Sharma Wins Hearts Without Saying a Word!

    अदा शर्मा ने बिना बोले जीता दिल! बधिर फैन के साथ सांकेतिक भाषा में बात कर छाया भावुक पल

    Aditi Budhathoki to make her debut at the Cannes Film Festival, representing India.

    अदिति बुधाथोकी कान्स फिल्म फेस्टिवल में करेंगी डेब्यू, भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी

    Rajni Sets Out with Her Own Wedding Procession in Search of Love; Emotions on Display in the Trailer.

    प्यार के लिए खुद बारात लेकर निकली रजनी, ट्रेलर में दिखा इमोशन

    'The Narmada Story' Unveils a High-Voltage Anthem Saluting the Valor of Women Police Officers

    महिला पुलिस के शौर्य को सलाम करता ‘द नर्मदा स्टोरी’ का हाईवोल्टेज एंथम

    Sezal Sharma’s Name Echoes at Cannes for the Fourth Time Sezal Sharma Set to Shine Again at Cannes Film Festival

    कान्स में चौथी बार पहुंचीं सेज़ल शर्मा, ‘हंगर गेम’ का पोस्टर शोकेस के लिए चुना गया

    Yami Gautam Becomes the New Voice for Women's Health

    यामी गौतम बनीं महिलाओं की सेहत की नई आवाज़

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Adah Sharma Wins Hearts Without Saying a Word!

    अदा शर्मा ने बिना बोले जीता दिल! बधिर फैन के साथ सांकेतिक भाषा में बात कर छाया भावुक पल

    May 21, 2026
    In Uttar Pradesh's Scorching Heat, AC Water Becomes a Boon! Instead of Discarding It, Here's How to Use It

    उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी में AC का पानी बना वरदान! फेंकने की बजाय ऐसे करें इस्तेमाल

    May 21, 2026

    ‘जियो और जीने दो’ का सिद्धांत जैव विविधता के लिए वरदान

    May 21, 2026

    प्रकृति की कराह और मनुष्य की आत्मघाती महत्वाकांक्षा

    May 21, 2026
    On Khatima Road in Uttarakhand, a female teacher riding her Activa crashed directly into an elephant.

    हाथी से टकराई एक्टिवा! दांत टूटे, हाथी भागा… महिला शिक्षिका को हाथी भी नहीं दिखा!

    May 20, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading