Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    मैंने अपना पूरा जीवन आतंकवाद के खिलाफ लड़ने में समर्पित कर दिया: बिट्टा

    By January 20, 2020 Featured No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 529

    रणादायी बायोपिक्स बनाने के लिए शैलेन्द्र सिंह ने रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ मिलाया हाथ

    पटना, 20 जनवरी, 2020: अपने तीन दशक लंबे करियर के दौरान 70 से अधिक फीचर फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके निर्माता शैलेन्द्र सिंह नए साल की धमाकेदार शुरुआत कर रहे हैं। रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर इस साल वे दो पावरफुल बायोपिक्स को प्रोड्यूस करने के लिए तैयार हैं। जिनमें से एक ‘एम.एस. बिट्टा: हिट-लिस्ट’ को शैलेंद्र, प्रिया गुप्ता के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगे वहीं दूसरी फिल्म डांस ट्रूप किंग्स यूनाइटेड की प्रेरणादायक कहानी है, जिसने हाल ही में अमेरिकी रियलिटी शो वर्ल्ड ऑफ डांस में 1 मिलियन अमरीकी डॉलर जीता था।

    सिंह को दर्शकों के दिलो-दिमाग को पढ़ने की उनकी गहरी समझ के लिए जाना जाता है। इन दो प्रोजेक्ट्स को हाथ में लेना उनकी समझ की ही बानगी है कि फिलहाल बाजार और दर्शकों की पसंद या मांग क्या है। बायोपिक्स के क्षेत्र में हाथ आजमाते हुए वे मनोरंजन उद्योग के सबसे मजबूत खिलाड़ियों में शामिल रिलायंस एंटरटेनमेंट के साथ एक ट्रेंडिंग मार्केट की तलाश में हैं।

    मैंने अपना पूरा जीवन आतंकवाद के खिलाफ लड़ने में समर्पित कर दिया: बिट्टा

    एम. एस. बिट्टा की बायोपिक एक ऐसे व्यक्ति की दिलेरी, साहस और स्ट्रेंथ की कहानी है जिसकी 1990 के दशक के मध्य में कई बार हत्या की कोशिश हुई। बिट्टा अभी अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा(ऑल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट) के प्रमुख हैं। इस बारे में बताते हुए आदरणीय एम.एस. बिट्टा कहते हैं, “मैंने अपना पूरा जीवन आतंकवाद के खिलाफ लड़ने में समर्पित कर दिया है। मुझे दुनिया के किसी बम से डर नहीं लगता। मुझे सिर्फ ‘राजनीतिक आतंकवाद’ से डर लगता है। यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है कि शैलेंद्र सिंह, प्रिया गुप्ता और रिलायंस एंटरटेनमेंट मेरी कहानी को दुनिया के सामने लाने के लिए एक साथ आए हैं।

    सिंह की दूसरी फिल्म उस वक्त खबरों में आई जब उन्होंने किंग्स यूनाइटेड की कहानी के अधिकार हासिल किए। द किंग्स शीर्षक से बनने वाली यह फिल्म बीस युवा स्ट्रगलर्स और उनकी गली से ग्लोरी, नालासोपरा से लॉस एंजिल्स तक के सफर की प्रेरणादायक कहानी है। किंग्स यूनाइटेड के संस्थापक सुरेश मुकुंद कहते हैं, “हमारी यात्रा ट्रायल्स, तकलीफों, जीत और शोहरत से भरपूर रही है। लेकिन हमारा एक सपना था  और सिर्फ एक चीज जो हम करना जानते थे, वह था उस सपने के पीछे भागना। हमारा मानना है कि शैलेंद्र सिंह वास्तव में हमारी कहानी को समझते हैं और इसको फिल्म में दिखा सकते हैं। अब जब रिलायंस एंटरटेनमेंट उनके साथ आ गया है तो हम उनके साथ इस नए सफर को शुरू करने को लेकर और ज्यादा उत्साहित हैं। ”

    मैं सच्ची घटनाओं पर बायोपिक्स और फिल्में बनाना चाहता हूँ: शैलेन्द्र

    शैलेन्द्र सिंह कहते हैं, “मैं सच्ची घटनाओं पर बायोपिक्स और फिल्में बनाना चाहता हूँ जो इंडिया को सेलीब्रेट करे, ब्रांड इंडिया का निर्माण करे और दुनिया की सबसे युवा आबादी (यंग इंडिया) को प्रेरित करे। एमएस बिट्टा और किंग्स यूनाइटेड के जीवन पर आधारित बायोपिक्स सिर्फ वे चिंगारियां हैं जिनका मुझे बेसब्री से इंतजार था जिससे बॉलीवुड में एक नई मशाल रोशन हो सके। 70 अनूठी फिल्मों की समृद्ध विरासत के साथ क्रिएटिव प्रोड्यूसर के तौर युवा भारत के लिए फिल्में बनाना फिल्म मेकिंग के क्षेत्र में मेरी नई पारी है। ”

    शैलेंद्र सिंह को एकमात्र ऐसे फिल्म निर्माता होने का श्रेय है, जिसने 300 डेब्यूटेंट्स(नए कलाकार) को लेकर एक फिल्म बनाई जो बड़ी हिट रही। प्यार में कभी कभी नाम से बनी इस फिल्म से संजय सूरी, रिंकी खन्ना (डिंपल कपाड़िया की बेटी) और डिनो मोरिया सहित कई लोकप्रिय कलाकारों ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। बॉलीवुड में स्थापित होने के साथ ही सिंह को बिजनेस सूट में एक रचनात्मक प्रतिभा के तौर पर जाना जाता है, जिन्होंने म्यूजिक एंट्रेप्रेन्योरशिप से लेकर खेल प्रबंधन तक इंडस्ट्रीज तब बनाया जब वे मौजूद नहीं थीं। शैलेंद्र सिंह का नया वेंचर सिर्फ मनोरंजन क्षेत्र के मापदंड को ऊंचा उठा रहा है। 

    Keep Reading

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    'Navya Chakra' Set to Redefine Psychological Thrills

    नव्या चक्र: मनोविज्ञान की सीमाएं तोड़ने वाला साइकोलॉजिकल थ्रिलर तैयार! ट्रेलर ने मचाया सनसनी, 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका

    Esha Deol will be seen in the horror-comedy genre in the new film 'Ghoonghat'.

    ईशा देओल नई फिल्म ‘घूंघट’ में हॉरर-कॉमेडी जॉनर में नजर आएंगी

    Sold taxi to save a girl's life; later, the true recipient of the gold medal was found.

    टैक्सी बेचकर बचाई लड़की की जान, फिर मिला गोल्ड मेडल का असली हकदार

    Uproar over Emraan Hashmi's film shoot in Haridwar; locals protest as soon as 'Bar and Cafe' signage is put up.

    हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म शूटिंग पर बवाल, ‘बार एंड कैफे’ बोर्ड लगाते ही स्थानीय लोगों ने किया विरोध

    Strait of Hormuz closed again following Israeli attack; scenes of devastation in Iran.

    इजरायल के हमले के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज फिर बंद, ईरान में तबाही का मंजर

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    June 14, 2026
    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    June 14, 2026
    Lethal danger at the railway crossing! Scouts raise awareness through street plays.

    रेलवे क्रॉसिंग पर मौत का खतरा! स्काउट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाई सावधानी

    June 14, 2026
    Body of a 12-year-old boy found on a cot with a belt tightened around his neck.

    चारपाई पर पड़ी मिली 12 वर्ष के बच्चे की गले में बेल्ट से कसी हुई लाश

    June 13, 2026

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    June 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading