Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    Shagun News India
    Home»Social media

    भोजपुरी फ़िल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ का फर्स्ट लुक आउट

    ShagunBy ShagunMarch 5, 2022 Social media No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,583

    यशी फिल्म्स प्रस्तुत और ज़वाबा एंटरटेनमेंट की फ़िल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ का फर्स्ट लुक आउट हो गया है। फ़िल्म का यह फर्स्ट लुक है, जो अब सोशल मीडिया पर है। ए पिक्टोरियल फ़िल्म प्रोडक्शन की इस फ़िल्म में अभिनेता खेसारीलाल यादव मधु शर्मा और ब्रिटिश एक्ट्रेस ग्रेस रोडेज के साथ नज़र आने वाले हैं। फ़िल्म के पोस्टर में भी वे इन दोनों के साथ ही नज़र आ रहे हैं।

    फ़िल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ के निर्माता अभय सिन्हा, शिवांशु पांडेय और समीर आफताब हैं, जबकि फ़िल्म के संगीतकार, लेखक और निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं। अभय सिन्हा ने बताया कि यह पारिवारिक मूल्यों और भोजपुरी के संस्कारों के साथ सात समंदर पार दुनिया के सबसे पुराने शहर लंदन में बनी है। फ़िल्म जरूर यूके में बनी, लेकिन कहानी अपनी माटी की है। जल्द ही हम इसका ट्रेलर और रिलीज डेट भी जारी करेंगे। उम्मीद करते हैं कि यह साल की सबसे बड़ी फिल्म होगी।

    वहीं, रजनीश मिश्रा ने कहा कि फ़िल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ मेरी कहानी है, जो भोजपुर से लंदन तक सबको साथ लेकर चलने वाली है। हमने हमेशा एक ऐसी फिल्म का निर्माण किया है, जिसका क्लास भी हो और मास को भी पसंद आये। हम एक ही जगह रुके नहीं रह सकते और प्रयोगात्मक नैरेटिव सेट करना मुझे अच्छा लगता है, जिसे दर्शकों ने पसंद भी किया। यह फ़िल्म भी उसी कड़ी का हिस्सा है। संगीत से संवाद तक सब कुछ देशी और सुग्राह्य है। दर्शकों को फ़िल्म में बहुत मजा आने वाला है।

    Shagun

    Keep Reading

    बिहारी स्वाभिमान सम्मेलन 2025: मुंबई में प्रवासी बिहारियों का ऐतिहासिक जमावड़ा 14 जून को

    भोजपुरी फिल्म “लाखों में एक हमार भईया” का ट्रेलर रिलीज़, दर्शकों में उत्साह

    प्रदीप पांडे चिंटू के गाने ने यूट्यूब पर बटोरे सबसे ज्यादा व्यू, बड़े सिंगर्स को लगा झटका

    ‘कुस्ती’ का फर्स्ट लुक आउट: पोस्टर में धाकड़ गर्ल अंजना सिंह ने विरोधी को दी पटखनी

    बच्चों को इतिहास, संस्कृति और पर्यावरण से जोड़ेगा यूपी दर्शन पार्क, लखनऊ

    फिल्म ‘नारी’ 6 जून को होगी रिलीज , संजना पाण्डेय और गौरव झा का दिखेगा एक्शन का तड़का

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Advertisment
    NUMBER OF VISITOR
    94627
    Visit Today : 1662
    Visit Yesterday : 1457
    Hits Today : 13673
    Total Hits : 4545819
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    गहलोत-पायलट में मोहब्बत की मिठास कब तक

    June 12, 2025

    क्लाइमैक्स अभी बाकी है: सोनम किसी तीसरे शख्स के साथ भागना चाहती थी?

    June 12, 2025

    यह हैं दुनिया के 10 सबसे खतरनाक जानवर: खासियत जानकार हैरान रह जायेंगे आप

    June 12, 2025

    जीवन को दो शर्तों पर जिया जाना चाहिए!

    June 11, 2025

    कैम्पटी फाल्स: खूबसूरत प्रकृति की गोद में नहाने का मज़ा ही कुछ और

    June 11, 2025

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2025 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading