Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 14
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Social media»Viral Video Issue

    खेसारीलाल की ‘मेहंदी लगाके रखना’ का फर्स्‍ट लुक आउट

    By January 19, 2020 Viral Video Issue No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 757

    फिल्‍म ‘मेहंदी लगाके रखना’ की फ्रेंचाइजी में हुई खेसारीलाल यादव की वापसी

    भोजपुरी पर्दे की सबसे सफल फिल्‍मों में से एक ‘मेहंदी लगाके रखना’ की फ्रेंचाइजी में एक बार फिर से सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव की वापसी हो रही है। इस फिल्‍म के सिक्‍वल ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ का फर्स्‍ट लुक आज आउट कर दिया गया है, जो अब खूब वायरल भी हो रहा है। इसमें खेसारीलाल यादव के साथ न्‍यू कमर शहर अफसा नजर आ रही हैं। फर्स्‍ट लुक में शादी के मंडप में अफजा फोन से बात करती और खेसारीलाल यादव उन्‍हें निहारते नजर आये हैं। ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ के लेखक, संगीतकार और निर्देशक रजनीश मिश्रा हैं, जिन्‍होंने इस फिल्‍म के पहले पार्ट को भी निर्देशित किया था।

    एक तरह से देखा जाये तो रजनीश मिश्रा की भी इस फिल्‍म में वापसी हो रही है। ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ के पहले पार्ट को उन्‍होंने साल 2017 में खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी और ऋतु सिंह को लेकर बनाया था, जो भोजपुरी सिनेमा में बदलाव और कंटेंट बेस्‍ड सिनेमा की वाहक बनी। फिर साल 2018 में आयी फिल्‍म के दूसरे पार्ट से खेसारीलाल यादव और रजनीश‍ मिश्रा दोनों बाहर हो गए थे। मगर फिल्‍म के तीसरे पार्ट में अब इनकी जोड़ी एक बार फिर से देखने को मिलने वाली है, जिसके बाद ये कयास ये लगाये जा रहे हैं कि फिल्‍म फिर से कोई माइलस्‍टोन सेट करेगी। हां, इसबार खेसारीलाल के अपोजिट एक नई एक्‍ट्रेस को कास्‍ट किया गया है, जो फिल्‍म के फर्स्‍ट लुक में खूब जंच रही हैं। फिल्‍म का निर्माण निशांत उज्‍जवल कर रहे हैं, जिनका मानना है कि यह फिल्‍म भी अब तक बनी दोनों फिल्‍मों से अलग और वृहद होगी। उन्‍हें उम्‍मीद है कि यह फिल्‍म दर्शकों के दिलों पर राज करेगी।

    यशी फिल्‍म्‍स, अभय सिन्‍हा और ईज माय ट्रिप डॉट कॉम प्रस्‍तुत और रेणु विजय फिल्‍म्‍स इंटरटेंमेंट बैनर तले बन रही ‘मेहंदी लगाके रखना 3’ में खेसारीलाल यादव और शहर अफसा के अलावा एक बार फिर ऋतु सिंह नजर आयेंगी। तो एक गाने में यूट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे का भी दमदार एपीयरेंस होगा। फिल्‍म में श्रद्धा नवल, मनोज सिंह टाइगर, बृजेश त्रिपाठी, रोहित सिंह मटरू, नीलकमल, महेश आचार्य, अमित शुक्‍ला, निशा झा, महनाज श्राफ, सूर्या द्विवेदी और उदय तिवारी मुख्‍य भूमिका में होंगे। प्रोजेक्‍ट डिजाइनर अनंजय रघुराज और पीआरओ रंजन सिन्‍हा हैं। गीत विनय बिहारी, प्‍यारेलाल यादव, मनोज भावुक, अजीत हलचल और यादव राजा का होगा। छायांकन आर आर प्रिंस, एक्‍शन हीरा यादव, कोरियोग्राफी रिकी गुप्‍ता, संजय कोर्वे, संजीव शर्मा और कार्यकारी निर्माता अनिल कुमार सिंह व सुरेंद्र कुमार हैं।   

    Keep Reading

    'Navya Chakra' Set to Redefine Psychological Thrills

    नव्या चक्र: मनोविज्ञान की सीमाएं तोड़ने वाला साइकोलॉजिकल थ्रिलर तैयार! ट्रेलर ने मचाया सनसनी, 26 जून को सिनेमाघरों में धमाका

    Dispute over platform ticket expiry at the station: Train delayed, passenger fined!

    स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट एक्सपायरी का विवाद : ट्रेन लेट, जुर्माना यात्री पर!

    Esha Deol will be seen in the horror-comedy genre in the new film 'Ghoonghat'.

    ईशा देओल नई फिल्म ‘घूंघट’ में हॉरर-कॉमेडी जॉनर में नजर आएंगी

    Uproar over Emraan Hashmi's film shoot in Haridwar; locals protest as soon as 'Bar and Cafe' signage is put up.

    हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म शूटिंग पर बवाल, ‘बार एंड कैफे’ बोर्ड लगाते ही स्थानीय लोगों ने किया विरोध

    Arvind Akela Kallu’s new song ‘Round Round’ released; ‘Bhojpuri Dhoom’ vertical launched.

    अरविंद अकेला कल्लू का नया गीत ‘राउंड राउंड’ रिलीज, ‘भोजपुरी धूम’ वर्टिकल शुरू

    Calls for Dharmendra Pradhan's resignation intensify: Nationwide protests over NEET paper leak.

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग जोरों पर: नीट पेपर लीक पर देशभर में प्रदर्शन

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    A weeping Great Nicobar and a smiling 'Ego'!

    रोता हुआ ग्रेट निकोबार और मुस्कुराता हुआ अहम्!

    June 14, 2026
    US attack off the Oman coast and diplomatic surrender: Is India's strategic autonomy merely a facade?

    ओमान तट पर अमेरिकी हमला और कूटनीतिक आत्मसमर्पण: क्या भारत की रणनीतिक स्वायत्तता एक छलावा मात्र है?

    June 14, 2026
    Lethal danger at the railway crossing! Scouts raise awareness through street plays.

    रेलवे क्रॉसिंग पर मौत का खतरा! स्काउट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाई सावधानी

    June 14, 2026
    Body of a 12-year-old boy found on a cot with a belt tightened around his neck.

    चारपाई पर पड़ी मिली 12 वर्ष के बच्चे की गले में बेल्ट से कसी हुई लाश

    June 13, 2026

    3 मिनट की झपकी एक ईमानदार इंसान की इज़्ज़त लगभग छीन लेती

    June 13, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading