पुलिस शोक सम्मान के साथ आज पूर्व अपर पुलिस महानिदेशक स्व राम आसरे का अंतिम संस्कार किया गया। वह बयासी वर्ष के थे। उनके बड़े पुत्र तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक सुनील कुमार ने मुखाग्नि दी।
बता दें कि 1960 बैच के आपीएस स्व राम आसरे लखनऊ में आईजी जोन व आईजी रेवले भी रहे थे। यहीं पर उन्होंने अपर पुलिस महानिदेशक सुरक्षा व अभिसूचना पद से अवकाश ग्रहण किया था। विशाल खण्ड 2 गोमतीनगर स्थित आवास पर गत दिवस हार्ट अटैक से निधन हुआ था।
https://shagunnewsindia.com/shok-sandesh-former-additional-director-general-of-police-died/







