लखनऊ 15 नवंबर : यूपी के बरेली में एक्ट्रेस दिशा पटानी के सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी पिता जगदीश पटानी से 25 लाख की ठगी की गई है इस ठगी से परिवार सकते में है। इस मामले में थाना कोतवाली, बरेली में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है। बताया जाता है कि ठगों ने दिशा पटानी के पिता को झांसे में लेकर कहा था कि यूपी सरकार में हमारी पहुंच है. हम आपको किसी आयोग का अध्यक्ष या उपाध्यक्ष बना देंगे. यह सुनकर वह झांसे में आ गए.और पहले 5 लाख रुपए कैश दिए, उसके बाद 20 लाख रुपए अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए और ठगों ने इन्तजार करने को कहा इसके बाद फिर ठगों ने कहा कि प्रोसेस चल रहा है, जल्द आपको रिजल्ट मिल जाएगा. लेकिन जब कुछ हुआ नहीं तो दिशा के पिता ने पैसे वापस मांगे. इसपर ठग उनको धमकाने लगे. इस घटना के उन्होंने अपने आपको ठगा हुआ महसूस किया इसके बाद उन्होंने FIR दर्ज कराई। बरेली, UP पुलिस ने जूना अखाड़ा के आचार्य जयप्रकाश, शिवेंद्र प्रताप सिंह, दिवाकर गर्ग, प्रीति गर्ग, हिमांशु पर FIR की। जगदीश चंद्र पाटनी रिटायर CO हैं। जानकारी के अनुसार ठगों ने उनसे कहा कि उन्हें वह उत्तराखंड सरकार में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिला देंगे। मगर कुछ नहीं मिला।
मालूम हो कि यह घटना यह दर्शाती है कि ठगी के मामलों में लोग उच्च पदों और प्रभावशाली संबंधों का दावा करके दूसरों को धोखा देने की कोशिश करते हैं।
सोशल मीडिया पर आ गयी कमेंट की बाढ़ –
इस घटना पर ट्विटर पर एक यूजर @sachinkshrma – ने कमेंट किया कि – कमाल है एक CO साहब को बेवकूफ बनाना इतना आसान था क्या? खैर खास खबर ये है की आरोपी जूना अखाड़े का आचार्य जयप्रकाश है जो साधु संतों की बिरादरी का है ॥ अब भला साधु संतों को पैसे से क्या लेना देना ओर भी किसी को ठग के इससे साबित होता है की ये जो धर्म के नाम पर अखाड़े बना के खुद को सनातन धर्म के ठेकेदार बने घूमते है असल मे इनका धंधा केवल उगाही का है ॥ अब क्या संत समाज जूना अखाड़े से सवाल जवाब करेगा ??
एक अन्य यूजर @Iamverma- ने लिखा – यह घटना सरकारी तंत्र की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़ा करती है। अगर ये ठग यूपी सरकार की ‘पहुंच’ का झांसा दे रहे थे, तो यह बहुत चिंता का विषय है।
एक अन्य यूजर @mdgn- ने लिखा – ये ठगी की घटना देश की आम जनता के लिए नासूर बनता जा रहा है! सरकार को इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है !!







