लखनऊ,09 जुलाई 2019: सीएमएस, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की वरिष्ठ प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति कश्यप एवं सीएमएस, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त को ‘फ्यूचर 50 लीडर्स शेपिंग सक्सेस’ अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा।
इन दोनों प्रधानाचार्याओं को आगामी 19 व 20 अगस्त को जयपुर में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में पुरष्कृत कर सम्मानित किया जायेगा। डा. जगदीश गाँधी ने श्रीमती ज्योति कश्यप एवं श्रीमती आभा अनन्त को इस उपलब्धि हेतु हार्दिक बधाई देते हुए कहा है कि सीएमएस प्रधानाचार्याओं एवं शिक्षकों की लगन व कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते ही विद्यालय दिन प्रतिदिन नये कीर्तिमान गढ़ रहा है।
सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. प्रधानाचार्याओं को शिक्षा पद्धति एवं पाठ्यक्रम में नवीनता अपनाने, छात्रों को शान्तिपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने, आधुनिकतम तकनीकों की सहायता से विद्यालय के अभूतपूर्व विकास, छात्रों की प्रतिभा को निखारने एवं सर्वांगीण शिक्षा प्रदान करने के साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा जा रहा है।






