लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार की पहल पर नक्शा स्वीकृति के लिए एनओसी (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) प्रक्रिया को डिजिटल कर दिया है। अब आवेदकों को नजूल, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट, सीलिंग, अर्जन, लैंड यूज, तहसील और जलकल विभाग की एनओसी के लिए विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ईआरपी सिस्टम के जरिए एनओसी स्वीकृत होते ही यह सीधे आवेदक के व्हाट्सएप पर भेजी जाएगी।
इसके अलावा, लैंड यूज की जानकारी भी अब घर बैठे एलडीए की वेबसाइट (ldalucknow.in) पर सिटिजन सर्विस के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। आवेदक को रजिस्ट्रेशन कराकर जमीन के दस्तावेज, खसरा डिटेल और लोकेशन की जानकारी देनी होगी, जिसके बाद भू-उपयोग की जानकारी तुरंत मिल जाएगी। इससे समय और परेशानी दोनों कम होंगी।







