युवकों ने पहले सामूहिक दुष्कर्म किया, फिर पत्थरों से उसके शरीर के अंगों को कुचलकर हैवानियत को भी पीछे धकेल दिया
दार्जिलिंग, 12 दिसम्बर। बेंगलुरु में निर्भया कांड की पुनरावृत्ति ने इंसानियत को फिर शर्मसार कर दिया। घटना करीब 10 दिन पहले हुई है। कालिंपोंग जिले की रहने वाली 26 वर्षीय युवती के साथ बेंगलुरु में युवकों ने पहले सामूहिक दुष्कर्म किया,फिर पत्थरों से उसके शरीर के अंगों को कुचलकर हैवानियत को भी पीछे धकेल दिया। पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या को लेकर सुर्खियों में छाया रहा बेंगलुरु फिर एक बार शर्मनाक हरकतों के लिए चर्चा में आ गया। पीड़ित युवती शहर के बावरिंग अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। इस मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।
पुलिस कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर लकीर पीट रही है।शहर के पूर्वोत्तर क्षेत्रवासियों के लिए कार्य कर रही स्वयं सेवी संस्था नार्थ ईस्ट सोलिडेरी पीड़िता का इलाज करा रही है। संस्था की निदेशक डॉ.रिनी राल्टे ने बताया कि युवती कालिंपोंग से 2003 में काम की तलाश में बेंगलुरु गई थी। वहां वह एक निर्माणाधीन इमारत में कार्य कर रही थी। उन्होंने बताया कि 2003 में पीडि़ता के परिजनों की भी भूस्खलन में मौत हो चुकी है। तबसे वह अकेले ही शहर में अपना जीवन यापन कर रही थी।
पढ़ें इससे सम्बंधित खबर:
https://shagunnewsindia.com/nirbhaya-case/






