एपी सेन इंटर कॉलेज महिला कल्याण विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तत्वाधान में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा जिलाधिकारी लखनऊ ने की थी। कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं के घटते लिंगानुपात के प्रति जागरूक किया गया।
बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई। बालिकाओं से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की थीम पर पेंटिंग्स बनवाये गए एवं स्लोगन लिखवाए गए।
कॉलेज की प्राचार्या उशोषी घोष एवं स्टाफ के सहयोग से महिला शक्ति केंद्र द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। जिसमें जिला प्रोबेशन अधिकारी सुधाकर शरण पांडेय, महिला कल्याण अधिकारी वर्तिका शुक्ला,जिला समन्वयक बंदना द्विवेदी, चाइल्ड लाइन से डॉ अंशुमाली शर्मा, डॉ संगीता शर्मा, यूनिसेफ से अनिल कुमार ने बालिकाओं को घटते लिंगानुपात, बाल विवाह,कन्या भ्रूण हत्या एवं बालिकाओं की सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। कॉलेज की छात्राओं द्वारा कन्या भ्रूण हत्या पर एक नाटक का भी मंचन किया गया।
प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को पुरस्कार किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना में सहयोग संबन्धी शपथ भी ग्रहण की।
- डॉ दिलीप अग्निहोत्री






