अब तक 40 घोड़े हो चुके हैं संक्रमित, 8 घोड़ों को मारा जा चुका
नई दिल्ली, 21 जनवरी। संक्रामक रोग ग्लेंडर्स से घोड़ों के संक्रमित होने के बाद दिल्ली सरकार ने घोड़ों के किसी भी प्रकार के इस्तेमाल पर अगले तीन महीने के लिए रोक लगा दी है। ग्लेंडर्स बीमारी घोड़ों से इंसानों में भी फैल सकती है। इसी कारण प्रशासन ज्यादा सतर्क है। ग्लेंडर्स इन्फेक्शन अब तक 40 घोड़ों को अपनी चपेट में ले चुका है। इनमें से 8 घोड़ों को जहर देकर मारा जा चुका है, जबकि 32 संक्रमित घोड़ों पर सरकार ने अभी तक कोई फैसला नहीं किया है।
सरकार ने पूरी दिल्ली को नोटिफाई कर दिया है और अडवाइजरी जारी कर लोगों से सतर्कता बरतते हुए बचाव पर अमल करने की मांग की है। डिविजनल कमिश्नर मनीषा सक्सेना ने कहा कि यह नोटिफिकेशन अगले तीन महीने तक जारी रहेगा।
सरकार ने घोड़ों के रखरखाव करने वालों की भी जांच की बात कही है। अब तक 2000 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 1200 की रिपोर्ट आ चुकी है। दिल्ली में लगभग 3000 घोड़े हैं। बाकी जानवरों में इस इन्फेक्शन को फैलने से रोकने के लिए पशुपालन विभाग ने नोटिफिकेशन पहले ही जारी कर दिया है ताकि घोड़ों की मूवमेंट न हो। अब इस इन्फेक्शन को इंसानों तक पहुंचने से रोकने और बाकी जानवरों में फैलने से रोकने के लिए अडवाइजरी जारी की गई है।


इस बीमारी के जीवाणु अति सूक्ष्म होते हैं




