Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 4
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»सिटी पर्सनालिटी

    डाउन सिंड्रोम से ग्रसित देवांशी जोशी ने जीता NCPEDP माइंडट्री हेलन केलर पुरस्कार

    By December 7, 2017 सिटी पर्सनालिटी No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 543

    बौद्धिक विकलांग व्यक्तियों की रोजगार की जरूरत

    नई दिल्ली 07 दिसम्बर। जब भी आप दिल्ली के आर.के.पुरम के ग्राम भारत आएंगे, तो वहाँ एक हंसमुख औरत को स्वागत करते हुए पाएंगे। वे 2013 से यहां स्टोर असिस्टेंट के रूप में काम कर रही हैं। काम से देवांशी ने अपने ग्राहकों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। ग्राहक उनके इतने बडे फेन हैं कि वे सिर्फ उनसे मिलने ही स्टोर जाते हैं।

    देवांशी ने डाउन सिंड्रोम की चुनौतियों को पार कर लिया है। ये आनुवांशिक स्थिति से उत्पन्न शारीरिक वृद्धि और बौद्धिक विकलांगता में विलम्ब के कारण होने वाली बीमारी है।

    एक कर्मचारी के रूप में देवांशी का सपना जिम्मेदार, विश्वसनीय और ग्राहकों और आपूर्तिकर्ताओं के प्रति सम्मान बनाए रखना है। अपने काम के प्रति गरिमा का भाव रखते हुए वे अपने जूनियर्स को नए-नए काम को सीखने में मदद करती हैं। खुद भी एक उत्सुक विद्यार्थी की तरह सीखती हैं। वे न केवल उत्पाद कोड और कीमतों को याद करती हैं, बल्कि सामान के स्टॉक और शेड्यूल को भी याद रखती है। एनसीपीईडीपी-माइंडट्री हेलन केलर पुरस्कार के विजेता के रूप में देवंशी पुरस्कार के मूल्यों का प्रतीक हैं।

    एनसीपीईडीपी के मानद निदेशक जावेद अबीदी ने कहा, यह पुरस्कार उन विकलांग व्यक्तियों और संगठनों को दिया जाता है, जिन्होंने विकलांग लोगों के लिए रोजगार के अवसरों को आगे बढ़ाने में आदर्श स्थापित किया है। देवांशी की सफलता इसलिए मायने रखती है, क्योंकि भारत अभी तक पूरी तरह से विकलांगता को समझ नहीं पाया है। भारतीयों के लिए विकलांगता का अर्थ हमेशा ही अंधत्व और व्हीलचेयर का उपयोग करने वाला होता है। मांसपेशियों की विकृति, कुष्ठ रोग, सिकल सेल एनीमिया, सेरेब्रल पाल्सी, डाउस सिंड्रोम और बौनावाद में भारत कब विकलांगता देखेगा और अपना उपेक्षा भाव दूर करेगा?

    माइंडट्री के कृष्ण कुमार नटराजन ने इस समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा, माइंडट्री को एनसीपीईडीपी का समर्थन करने पर गर्व है। यह देखते हुए कि उसके सभी काम और अभियान विकलांगों के लिए एक बेहतर समाज बनाने की दिशा में कार्यरत हैं। उन्होंने आगे कहा कि डिजिटल इकोसिस्टम विकलांग व्यक्तियों के लिए वेबसाइटों को सुलभ बनाने के महत्व पर जोर नहीं दे सकता। इसके अलावा सौरभ चंद्र, एनसीपीईडीपी के जूरी सदस्य और ट्रस्टी, कृष्णकुमार नटराजन, अध्यक्ष माइंडट्री लिमिटेड और सुरेश जांदियाल, ओएनजीसी भी उपस्थित थे।

    इस वर्ष एनसीपीईडीपी-माइंडट्री हेलेन केलर पुरस्कार को निम्नलिखित श्रेणियों में दिया गया।

    श्रेणी ए रू अक्षम व्यक्तियों के रोल मॉडल

    ऐसे विकलांग व्यक्ति जो रोजगार के क्षेत्र में विकलांगों के लिए रोल मॉडल के रूप में सकारात्मक भूमिका निभाते हैं।

    1. डॉ. चारुदत्ता जाधव रू हेड एक्सेसबिलिटी सीओई, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड
    2. देवांशी जोशी रू स्टोर सहायक, ग्राम भारत
    3. डॉ. निर्मिता नरसिम्हा रू नीति निदेशक, इंटरनेट और सोसाइटी के लिए केंद्र
    4. प्रदीप सिन्हा रू एक्सीक्यूटिव, डैल -एएमसी में इशू रिट्रैवल सेंटर में आईटी मैनेजमेंट सहायक

    श्रेणी बी रू असमर्थित लोगों के लिए रोजगार के अवसरों की भूमिका के रोल मॉडल

    विकलांगता के क्षेत्र में ऐसे व्यक्ति, जिन्होंने लंबे समय तक विकलांगों के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने में योगदान दिया है।

    1. एसवी कृष्णन – सीईओ, डायलॉग इन द डार्क – एसीई टेक-1
    2. स्वामीनाथन सुब्रह्मण्यम – प्रबंधक, भुगतान और संचालन, एएनजेड बेंगलुरु सेवा केंद्र

    Keep Reading

    श्वेत एक्सपीरियंस सेंटर का हुआ उद्घाटन

    स्पेशल बच्चों संग मनाया गया बाल दिवस

    देवी-देवताओं के पोर्ट्रेट पेंटिंग में बनाने में माहिर हैं जितेंद्र सोलंकी, आर्टिस्ट्स को समर्पित वर्चुअल वर्कशॉप

    मुझे प्रकृति से बहुत कुछ सीखने को मिला: आर्टिस्ट जितेन्द्र

    बिहार की मिट्टी का कर्ज उतार रहे रवि शंकर चंद, कोरोना से जान गंवा चुके परिवार की कर रहे हैं मदद

    सौविक मजूमदार बने वेदांता आयरन और स्टील सेक्टर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Trump’s ‘Fool’ Remark Goes Viral! Even Americans Who Oppose War Dubbed ‘Fools’

    ट्रंप भारी उलझन में: MAGA का भविष्य कौन संभालेगा, वेंस पर शक या रूबियो को मौका?

    June 3, 2026
    Sunil Gavaskar brought time to a standstill, as the heartbeats of 850 children became the rhythm of celebration.

    सुनील गावस्कर ने रोका समय, 850 बच्चों के दिलों की धड़कन बनी जश्न की लय‘

    June 3, 2026

    योगी का जन्मदिन “महिलाओं का सुरक्षा दिवस”

    June 3, 2026
    Mahakavi Bhushan's ancestral village to become a hub of the shared culture of UP and Maharashtra: DM

    उप्र व महाराष्ट्र की साझा संस्कृति का केंद्र बनेगा महाकवि भूषण का पैतृक गांव : डीएम

    June 3, 2026

    मध्य एशिया का नया वित्तीय केंद्र तमची एसएफआईटी ने अपना पहला व्यापार केंद्र खोला

    June 3, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading