Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    मुझे प्रकृति से बहुत कुछ सीखने को मिला: आर्टिस्ट जितेन्द्र

    ShagunBy ShagunAugust 16, 2021 आर्ट एंड कल्चर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,190

    कहने को तो कला केवल दो अक्षरों का छोटा-सा शब्द है, लेकिन यह अपने में सारे संसार समेटे हुए है। कलाकार, सपनों की दुनिया को हकीकत में बदलने का हुनर सहजता से रखता है। भोपाल के रहने वाले खूबसूरत कलाकार, जितेन्द्र सिंह सोलंकी में कला रुपी आशीर्वाद भरपूर है। वे चित्रों में खूबसूरती से रंग भरकर उन्हें जीवंत करने का हुनर बखूबी रखते हैं।

    प्रकृति से प्रेरित होकर शुरू हुआ खूबसूरत सफर

    अपने इस खूबसूरत सफर के बारे में जितेन्द्र कहते हैं कि मैंने भगवान गणेश की पोर्ट्रेट पेंटिंग वर्क के साथ अपने सफर की शुरुआत की। उस समय कला के लिए मेरी प्रेरणा कोई नहीं थी, लेकिन हाँ, प्रकृति और इसकी रचना ने मुझे हमेशा ही कला के लिए आकर्षित किया है। प्रकृति हमें रचनात्मकता, कलाकृति और रंगों की पहचान करना बखूबी सिखाती है। मुझे प्रकृति से वास्तव में बहुत कुछ सीखने को मिला है।

    उन्होंने बताया कि कॉलेज के दौरान मेरे एक दोस्त ने मेरी कला की खूब सराहना की और मुझे इस क्षेत्र में काम शुरू करने के लिए प्रेरित किया। उसने मुझे कमीशन वर्क के लिए कुछ क्लाइंट्स दिए और इसके बाद मैंने कला को ही अपना करियर बनाने का फैसला किया।

    बचपन से ही मेरी दिलचस्पी इतिहास में गहरी है, क्योंकि मेरी परवरिश राजपूत संस्कृति में हुई है। हमारे पास इस संस्कृति की कई पेंटिंग और दिलचस्प कहानियाँ हैं। जो दिलचस्प कहानियाँ मैंने सुनीं, उन्हें कैनवास पर उतारने की उत्तेजना मेरे भीतर किशोर अवस्था में ही जागने लगी थी। मुझे विभिन्न आंदोलन, हमारी प्राचीन सभ्यता और विभिन्न साम्राज्य के राजाओं की गाथा बेहद आकर्षित करती हैं, इसलिए मेरी प्रेरणा परोक्ष रूप से हमारी संस्कृति से जुड़ी हुई है।

    कम समय में ढेरों उपलब्धियाँ

    जितेन्द्र बचपन से ही कई प्रदर्शनियों तथा आर्ट प्रोजेक्ट वर्क्स का हिस्सा रह चुके हैं। साथ ही विभिन्न वर्चुअल ऑनलाइन एग्जीबिशंस में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। यदि हम जितेन्द्र की उपलब्धियों की बात करें, तो इसकी लम्बी-चौड़ी सूची में से कुछ इस प्रकार हैं: वे बेहतरीन रिव्यूज़ के साथ 200 से अधिक कमीशन वर्क पेंटिंग कर चुके हैं।

    बता दें कि जितेन्द्र का चयन नेशनल लेवल एग्जीबिशन में भी किया जा चुका है, जो मुंबई में आयोजित किया गया था। लगभग 500 कलाकारों और 2000+ आर्ट वर्क के इस प्रोग्राम में मेरीकला को अघोरी थीम पेंटिंग के लिए राष्ट्रीय टीम द्वारा सराहा गया था। इसे न्यूज़पेपर्स और मैगजीन्स द्वारा भी कवर किया गया था। इतना ही नहीं, जितेन्द्र को प्रतिष्ठित चैनल, दूरदर्शन द्वारा तीन साल तक लगातार इंटरव्यू के लिए भी आमंत्रित किया जा चुका है। सिटी एग्जीबिशन में भाग लेने के बाद उम्मीद से अधिक कीमत पर पेंटिंग बिकना जितेन्द्र की विशेष उपलब्धियों में से एक है।

    जितेन्द्र ने अपने कला क्षेत्र में सफलता की सार्थक उड़ान भरी है, हम कामना करते हैं कि जितेन्द्र सफलता रुपी आसमान की ऊंचाइयों को स्पर्श करें, और साथ ही देश का और अपना नाम रोशन करें।

    Shagun

    Keep Reading

    Women sanitation workers tied Rakhis to the Urban Development Minister.

    स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने नगर विकास मंत्री को बांधी राखी

    रक्षाबंधन: परंपरा, पहचान और बाजारवाद का संगम

    Stunning victory for an Indian short film at the Stuttgart Film Festival.

    स्टटगार्ट फिल्म महोत्सव में भारतीय लघु फिल्म की शानदार जीत

    Sarnath becomes a UNESCO World Heritage Site! A cultural victory for India.

    सारनाथ बना यूनेस्को विश्व धरोहर! भारत की सांस्कृतिक जीत

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    Uttarakhand's folk festival 'Harela' celebrated with vibrant enthusiasm in Kalyanpur.

    कल्याणपुर में रंग-बिरंगे उत्साह के साथ मनाया उत्तराखण्ड का लोकपर्व हरेला

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Bollywood’s ‘Singham’ Ajay Devgn brings prestige to Haridwar International Ayurveda.

    बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव

    September 11, 2026
    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    September 11, 2026
    Prime PR honored as ‘Best PR Agency’ at the Quality Mark Awards 2026.

    प्राइम पीआर को क्वालिटी मार्क अवॉर्ड्स 2026 में मिला ‘बेस्ट पीआर एजेंसी’ का सम्मान

    September 11, 2026
    The divine devotion of Chhath showcased on the big screen for the first time; Tamannaah Bhatia wins hearts in the song 'Chhathi Maiya' from the film 'The Vvaan'.

    बड़े पर्दे पर पहली बार दिखी छठ की अलौकिक आस्था, ‘द व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ में तमन्ना भाटिया ने जीता दिल

    September 11, 2026
    'The Shape of Belonging': A documentary exploring new perspectives beyond ramps and lifts.

    ‘द शेप ऑफ बिलॉन्गिंग’: रैंप और लिफ्ट से आगे बढ़कर नई सोच तलाशती डॉक्यूमेंट्री

    September 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading