बीआरसी बंथरा में प्राथमिक शिक्षक संघ ने किया आयोजन; खंड शिक्षा अधिकारी और जिलाध्यक्ष ने शिक्षकों के अमूल्य योगदान को सराहा
लखनऊ: विकासखंड सरोजिनी नगर के ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) बंथरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में ‘सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा क्षेत्र में अपना जीवन समर्पित करने वाले 12 सेवानिवृत्त गुरुजनों को भावभीनी विदाई देने के साथ सम्मानित किया गया।
इस गरिमामय कार्यक्रम का सफल संचालन ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, मंत्री अमित कुमार यादव और कोषाध्यक्ष संगीता सिंह के नेतृत्व में किया गया।
उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला सम्मान
समारोह में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी (सरोजिनी नगर) आर. पी. यादव और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुधांशु मोहन द्वारा 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले प्रमुख शिक्षक:
सरिता श्रीवास्तव (प्रावि गोंदौली), श्रद्धा (पूमावि कन्या बन्थरा), उमा उपाध्याय (पूमावि पहाड़पुर), आभा रानी त्रिपाठी (प्रावि अलीनगर खुर्द), मालती त्रिवेदी (पूमावि बेती), आरिफा तस्लीम चिश्ती (पूमावि कन्या बिजनौर), सितारा नासिर (प्रावि झिरझिरा पुरवा), कृष्णा देवी (पूमावि उद्यत खेड़ा) और मंजू वाला अरोड़ा (पूमावि औरावां)।
शिक्षक संगठन की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रांतीय मंत्री वंदना सक्सेना, जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा, उपाध्यक्ष विश्वजीत व कुंदन कुमार, पूर्व कोषाध्यक्ष जगत नारायण और संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों ने उपस्थित रहकर अपने वरिष्ठ सहयोगियों को शुभकामनाएं दीं।







