फिल्म का टाइटल होगा : ‘सिनेमा स्कैंडल, अब होगा इंसाफ’
नई दिल्ली 20 सितंबर: वर्तमान में सबसे विवादित बाबा चर्चा में तो है ही अब उनका एक और मजेदार किस्सा सामने आया है मामला बॉलीवुड से जुड़ा है बाबा राम रहीम और हनीप्रीत की दास्तान पर एक फिल्म बन रही है। इसका टाइटल है ‘सिनेमा स्कैंडल, अब होगा इंसाफ’ जिसमे इनकी जिंदगी की तमाम अनसुनी कहानी रुपहले पर्दे पर नजर आने वाली है। इस फिल्म में हनीप्रीत का रोल हीरोइन राखी सावंत करेंगी जबकि राम रहीम का किरदार प्रसिद्ध एक्टर रजा मुराद कर सकते हैं।
बाबा राम रहीम तो बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा काट रहे है और उसकी चहेती हनीप्रीत का अब तक कोई पता नहीं लग पाया है. लेकिन अब इनकी जिंदगी की तमाम अनसुनी कहानी रुपहले पर्दे पर नजर आने वाली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राम रहीम और हनीप्रीत पर बनने वाली इस फिल्म में हनी प्रीत का किरदार राखी सावंत करती नजर आ सकती हैं, जबकि राम रहीम का किरदार प्रसिद्ध एक्टर रजा मुराद कर सकते हैं. मंगलवार से बाहरी दिल्ली इलाके में फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। राम रहीम और हनीप्रीत पर एक गाना भी फिल्माया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के निर्माता कोई और नहीं राखी सावंत के बड़े भाई राकेश सावंत हैं. उन्होंने कहा, टीवी पर राम रहीम के किस्से देखकर उन्हें इस विषय पर फिल्म बनाने का आइडिया आया।







