बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नांडिस आज 32 वर्ष की हो गयी। 11 अगस्त 1985 को जैकलीन का जन्म श्रीलंका के कोलंबो में हुआ। जैकलीन ने स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद ऑस्ट्रेलिया से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली और अपना करियर बतौर जर्नलिस्ट श्रीलंका में शुरू किया। बचपन से ही जैकलीन अभिनेत्री बनने का सपना देखा करती थी।
वर्ष 2006 में जैकलीन ने मिस श्रीलंका कांटेस्ट में हिस्सा लिया और प्रथम चुनी गयी। इसके बाद जैकलीन ने अपना पूरा ध्यान मॉडभलग में लगा दिया। बॉलीवुड में जैकलीन ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2009 में प्रदर्शित फिल्म’अलादीन’ से की। इस फिल्म में जैकलीन के अपोजिट रितेश देशमुख थे। अमिताभ बच्चन.संजय दत्त जैसे दिग्गज कलकारों के बावजूद यह फिल्म टिकट खिड़की पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी।
अलादीन के बाद जैकलीन ने वर्ष 2010 में फिल्म ‘न जाने कहां से आई है’ में काम किया लेकिन यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर कोई कमाल नहीं दिखा सकी। इसी वर्ष प्रदर्शित साजिद खान निर्देशित फिल्म हाउसफुल में जैकलीन ने आयटम ..आपका क्या होगा ..नंबर किया जो दर्शकों को बेहद पसंद आया। जैकलीन की वर्ष 2014 में सुपरहिट फिल्म किक प्रदर्शित हुयी । जैकलीन की हाल के वर्षों में हाउसफुल-3, ढिशुम और ए फ्लाइंग जाट प्रदर्शित हुयी है। जैकलीन की आने वाली फिल्मों में ड्राइव , अ जेंटलमैन और जुड़वा 2 प्रमुख हैं।







