लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ में “राष्ट्र प्रथम – राष्ट्र के लिए एक कदम” अभियान के तहत शुक्रवार को “हर घर तिरंगा” जागरूकता रैली का भव्य आयोजन हुआ। कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की इकाइयों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
रैली का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों में तिरंगे के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना था। छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने तिरंगा थामे विश्वविद्यालय परिसर व आसपास के क्षेत्रों में “वंदे मातरम”, “भारत माता की जय” और “हर घर तिरंगा” जैसे नारों के साथ उत्साहपूर्ण माहौल बनाया।एनएसएस समन्वयक डॉ. पवन कुमार चौरसिया ने कहा, “तिरंगा हमारी एकता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। ऐसी रैलियां युवाओं में राष्ट्रप्रेम और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को और मजबूत करती हैं।”
कार्यक्रम में प्रो. के.एल. महावर, डॉ. तरुणा, डॉ. प्रणव कुमार आनंद, डॉ. अर्पित शैलेश, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. मीना विश्वेश्वर सहित कई शिक्षक और छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक शामिल हुए।







