Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 13
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    गुरमीत ने यंग कोविड वॉरियर्स के साथ की साझेदारी; मरीजों के लिए शुरू की मुफ्त टेली-कंसल्टेशन सर्विस

    ShagunBy ShagunMay 20, 2021 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 565

    गुरमीत चौधरी कोविड-19 से पीड़ित लोगों के लिए फरिश्ता बनकर सामने आए हैं। वे लम्बे समय से कोविड से बचाव हेतु देश के लिए कोई न कोई भलाई का कार्य करते आ रहे हैं और अब इस सूची में एक और नेक काम जुड़ गया है। वे अपने दयालु स्वभाव से हम सभी को निश्चित तौर पर आश्चर्यचकित कर रहे हैं, जो राष्ट्र में बदलाव लाने के लिए दृढ़ है।

    गुरमीत ने हाल ही में युवा डॉक्टर्स (पैन इंडिया) की एक टीम के साथ करार किया है। जैसा कि सभी जानते हैं, कोविड वॉरियर्स ने हल्के से मध्यम लक्षणों वाले होम आइसोलेटेड मरीजों के लिए कोवी-मेड, मुफ्त टेलीकंसल्टेशन सर्विस शुरू की है, ताकि वे घबराएं नहीं, अपने मन से दवाइयां न लें, और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्हें तत्काल सहायता के लिए अपना घर छोड़ने की आवश्यकता नहीं है।

    उन्होंने देशभर के 19 युवा डॉक्टर्स के साथ साझेदारी की है, जो कोविड-19 से संबंधित किसी भी संदेह के लिए व्हाट्सएप मैसेंजर पर सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक 2 नंबर्स के माध्यम से उपलब्ध रहेंगे। न केवल डॉक्टर्स की टीम मेडिकल कंसल्ट्स प्रदान करेगी, बल्कि वे इस बात का भी भरपूर ज्ञान प्रदान करेंगे कि कोविड-19 के लिए टेस्ट कराने के दौरान पॉजिटिव आने पर चिंता से कैसे निपटा जाए। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसे यदि हल्के मामलों में सही देखभाल और दवा दी जाए तो घर पर आइसोलेशन में ठीक हुआ जा सकता है।

    कोवी-मेड के डॉक्टर्स की टीम दो ऑपरेटिंग व्हाट्सएप नंबर्स के माध्यम से परामर्श करेगी। मरीज के मैसेज करने के बाद वे उसकी डिटेल्स और मेडिकल हिस्ट्री की मांग करेंगे और एक रजिस्टर्ड प्रैक्टिशनर उन्हें जल्द से जल्द कॉल करेगा। वे हल्के से मध्यम लक्षणों वाले कोविड मरीजों को होम आइसोलेशन की सलाह देंगे और उनका इलाज करेंगे।

    अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता होने पर चिकित्सकीय राय प्रदान करेंगे, सभी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी प्रश्नों से निपटेंगे, कोविड के बाद की देखभाल करेंगे और उनका हाल-चाल लेंगे, इसके अलावा मनोचिकित्सक द्वारा भी हर हफ्ते परामर्श दिया जाएगा। कोवी-मेड के पास वर्तमान में उनकी टीम में लगभग 19 डॉक्टर्स हैं और कई स्वेच्छा से काम कर रहे हैं, कुछ नर्सिंग अधिकारी भी हाल-चाल लेने में सहायता करने के लिए स्वेच्छा से आगे आए हैं। गुरमीत चौधरी के साथ इस पहल के पीछे डॉक्टर्स की टीम में डॉ. रूपराज अभिषेक, डॉ. एस.एच. वारसी, सुचित्रा वर्मा और डॉ. राजश्री शामिल हैं।

    Shagun

    Keep Reading

    Teacher's life in danger after drinking Bisleri water: Mouth and food pipe burned, fight at Meerut Medical College

    बिसलेरी पानी पीने से अध्यापिका की जिंदगी संकट में: मुँह और फूड पाइप जल गया, मेरठ मेडिकल कॉलेज में जंग

    Minister plants saplings, takes ‘A Tree in Mother’s Name’ pledge.

    हरियाली का महा-अभियान: मंत्री ने लगाए पौधे, लिया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ संकल्प

    Aamir Khan Gifts Gauri Spratt a Rare Madagascar Ruby Ring

    आमिर-गौरी की शाही प्रेम कहानी: दुर्लभ रूबी रिंग बनी प्यार की सबसे चमकदार निशानी

    Two distinct musical vibes, one shared atmosphere – the explosive energy of ‘Naachi Jaave’ and the magical charm of ‘Ghar Ki Mehfil’.

    मुंबई: संगीत की दो अलग धुनें, एक ही माहौल – ‘नाची जावे’ का धमाका और ‘घर की महफिल’ का जादू

    Without striking at the root, it is all hypocrisy...

    अलीगंज अग्निकांड: 15 मौतों वाली इमारत पर बुलडोजर की तलवार! LDA का सख्त एक्शन

    Rajpal Yadav's cry for help: Will someone lend a helping hand save his film career?

    अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Teacher's life in danger after drinking Bisleri water: Mouth and food pipe burned, fight at Meerut Medical College

    बिसलेरी पानी पीने से अध्यापिका की जिंदगी संकट में: मुँह और फूड पाइप जल गया, मेरठ मेडिकल कॉलेज में जंग

    July 12, 2026

    योगी सरकार का विश्व युवा कौशल दिवस तोहफा: 13-14 जुलाई को 74 जिलों में रोजगार मेलों का महा आयोजन

    July 12, 2026
    Minister plants saplings, takes ‘A Tree in Mother’s Name’ pledge.

    हरियाली का महा-अभियान: मंत्री ने लगाए पौधे, लिया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ संकल्प

    July 12, 2026
    Sensation in London: Acharya Vinod Kumar’s ‘secret’ meeting with Yuvraj Singh’s family!

    लंदन में सनसनी: आचार्य विनोद कुमार की युवराज सिंह परिवार के साथ ‘सीक्रेट’ मुलाकात!

    July 10, 2026
    Aamir Khan Gifts Gauri Spratt a Rare Madagascar Ruby Ring

    आमिर-गौरी की शाही प्रेम कहानी: दुर्लभ रूबी रिंग बनी प्यार की सबसे चमकदार निशानी

    July 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading