Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 17
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»विदेश»Global NEWS

    ‘परहित सरिस धर्म नहिं भाई’

    By April 18, 2020Updated:April 19, 2020 Global NEWS No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 722

    कसौंधन वैश्य समाज के दानवीर महामारी के खिलाफ़ एकजुट होकर कर रहे लोगों की मदद

    • राहुल कुमार

    लखनऊ, 18 अप्रैल, 2020: राजनीति से दूर..दिखावे से दूर..अपने मानवीय कर्तव्यों व भारतीय नागरिक के कर्तव्यों का पालन करने वालों की संख्या जरूर बहुत अधिक नहीं है किंतु कम भी नहीं है। ऐसे लोग मानव वेष में जरूर फ़रिश्ते का रूप होते हैं जो जहाँ भी रहेंगे वहाँ मददगारों की तरह मदद करते नज़र आयेंगे। इनकी आत्मा को तो एक ही मंत्र भाया हुआ है और ऐसे लोग इसी धुन में जीते हुए मानवता को सिद्ध कर रहे हैं।

    ”परहित सरिस धर्म नहिं भाई ।
    पर पीड़ा सम नहिं अघमाई ।।”

    ‘परहित’ अर्थात् परोपकार को मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म बताया है । वहीं दूसरी ओर दूसरों को कष्ट पहुँचाने से बड़ा कोई अधर्म नहीं है। परोपकार ही वह महान गुण है जो मानव को इस सृष्टि के अन्य जीवों से उसे अलग करता है और सभी में श्रेष्ठता प्रदान करता है। इस गुण के अभाव में तो मनुष्य भी पशु की ही भाँति होता।

    लखनऊ में श्री श्याम इंटर प्राईजेज व आर के इंटर प्राईजेज द्वारा यूपी के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा जी के माध्यम से आपदा राहत कोष में सहयोग प्रदान करते हुए

    आज के अर्थयुग और भौमंडलीकरण में तो मानुष में मानुजता की कमी आयी है। अभी तक तो यही दिखता आया है लेकिन विश्वव्यापी विपदा के तांडव करते ही कई और लोगों में भी मानुजता ने जन्म लिया। मानव, मानव की मदद के लिये दिनरात एक कर रहा है। यह आध्यात्मिक भूमि का ही प्रभाव है की भारत में मददगारों का विशाल समूह गरीबों और वंचितों की मदद में लगा हुआ है।

    लखनऊ में राजेश कुमार गुप्ता द्वारा प्रदान की गया सहयोग राशि 41 lakhs

    देश के कोने-कोने में मदद के लिये मध्यवर्गीय व निम्न मध्यवर्गीय व्यापारी भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले रहा है। जिन्हें अभी खुद के लिये कुछ भविष्य समझ नहीं आ रहा है, वो बेचारे सब एकजुट होकर थोड़े-थोड़े प्रयास से एक शानदार काम कर देश व समाज में एक मिसाल कायम कर रहे हैं। यही तो परोपकार की असली परीक्षा है। ‘एकता में शक्ति’ है व ‘बूँद-बूँद से घड़ा भरता है’ कि कहावत को चरित्रार्थ कर रहे हैं। ऐसी व्यवस्थाएं संभवतः देश के कोने-कोने में चल रही हैं। हमारे प्रदेश समेत देश में भी कई व्यापारी वर्ग के लोगों ने लॉकडाउन प्रथम के प्रथम दिन से ही लगातार जरूरतमंद लोगों को राशन व मदद सामग्री प्रदान कर रहे हैं। साथ ही शुद्ध रसोई में तैयार शुद्ध खाने का भी इंतेजाम कर लोगों तक पहुँचाने का काम कर रहे हैं। और सबसे बड़ी बात यह कि यह लोग मीडिया में छपने से भी परहेज कर रहे हैं। इन्हें नाम नहीं चाहिए। इनकी लगातार सेवा को देखते हुए, मेरे बहुत आग्रह करने पर इन्हीं में से कुछ लोगों ने अनुमति दी कि ठीक है आप इतना आग्रह कर रहे हैं तो आप खबर लिख सकते हैं। मेरे समझाने पर कि यह सकारात्मक खबरें हैं और कई लोग भी प्रेरित होंगे जिससे और लोगों का भला होगा। तब जाकर कहीं बात बनी। इस विपदा काल में ऐसे मनीषियों को ह्रदय तल से आभार है।

    लखनऊ में अशोक गुप्ता द्वारा प्रदान की गयी सहयोग राशि, साथ में महासभा के प्रदेश प्रभारी केपी गुप्ता

    इनमें से कई ऐसे भी हैं जो सरकारी आपदा कोष में बहुत दान करने के बाद भी स्वैच्छिक रूप से लोगों की मदद में लगे हैं। इनमें से बहुत लोगों की हौसला आफ़जाई करने के लिये प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया गया है। अखिल भारतीय कसौंधन वैश्य महासभा के राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रदेश प्रभारी के.पी.गुप्ता ने बताया कि समाज की तरफ से प्रतिदिन चिन्हित 40-50 लोगों को बना-बनाया भोजन व मदद का अन्य सामान उपलब्ध कराया जाता है। लखनऊ, सीतापुर रोड में रेलवे किनारे झुग्गी झोपड़ी वालों के लिये वो नियमित रूप से भोजन उपलब्ध करा रहे हैं।

    बाँदा जिला के बबेरू क्षेत्र में समाज के कई लोग इंसानों की मदद के साथ जानवरों की मदद का भी ख्याल रख रहे हैं, पिंटू गुप्ता, सुधीर अग्रहरि, बसंत गुप्ता रोज की तरह जानवरों के खाने पीने का प्रबंध देख रहे हैं। इस तरह कई अन्य लोग भी महामारी से इस जंग में एक सिपाही की तरह सेवा भाव में लगा हुआ है।

    उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के बाद भी जरूरतमंदों की जरूरत का ख्याल अपनी हैसियत अनुसार जरूर रखेंगे। उन्होंने समाज के कई दानवीरों के बारे में भी बताया तथा कहा कि अपने समाज के पदाधिकारियों से भी समय-समय पर लोगों के सहयोग के तरीकों पर विचार-विमर्श चलता रहता है। समाज के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राम प्रताप गुप्ता ने निम्न मध्य वर्ग के लिये भी मदद का आह्वान किया। जिस पर कई लोगों ने यह कार्य भी शुरू कर दिया।

    बाराबंकी में अंकित वैश्य को समाज सेवा के सम्मानित करते जिलाधिकारी

    बाराबंकी में अंकित वैश्य की अनवरत् समाज सेवा को देखते हुए उन्हें वहाँ जिलाधिकारी ने सम्मानित भी किया।

    लखनऊ में श्री श्याम इंटर प्राईजेज व आर के इंटर प्राईजेज ने पीएम फंड केयर व यूपी सीएम आपदा राहत कोष में कुल 32 लाख 13 हजार रूपये का सहयोग किया। वहीं लखनऊ में ही राजेश गुप्ता (कसौंधन) ने कुल 41 लाख रूपये का सहयोग यूपी व केंद्र सरकार को चेक के माध्यम से किया। लखनऊ के ही अशोक गुप्ता (कसौंधन) ने युपी सरकार को चेक के माध्यम से 21 लाख 7 हजार व केंद्र सरकार को 11 लाख 6 हजार का दान किया। लखनऊ के ही राजेन्द्र गुप्ता व के.पी. गुप्ता भी व्यक्तिगत रूप से लोगों की मदद में अनवरत लगे हैं।

    1. अयोध्या में राजेंद्र गुप्ता द्वारा राशन का वितरण 2. बस्ती में राजेंद्र गुप्ता द्वारा राशन वितरण 3. टांडा, अंबेडकरनगर के विधायक प्रतिनिधि श्यामबाबू गुप्ता द्वारा प्रतिदिन वितरण करने वाली राशन सामग्री

    टांडा, अंबेडकरनगर में विधायक व उनके प्रतिनिधि श्याम बाबू गुप्ता प्रतिदिन दोनों पहर लोगों को राशन, खाना व अन्य मदद सामग्री प्रदान कर इस महामारी में मानवता का सहयोग कर रहे हैं। अयोध्या से राजेंद्र कसौंधन, बस्ती से राजेंद्र कसौंधन व उनके अन्य साथी लोगों की मदद के लिये दिनरात एक किए हुए हैं। समाज के वरिष्ठ लोगों ने अपने समाज के लोगों से अपील की है कि इस विपदा काल में अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों की सहायता करने के साथ सरकार की गाईडलाईन का पालन जरूर करें। जिससे कोविड-19 के खिलाफ़ लड़ी जा रही जंग को आसानी से जीता जा सकता है।

    अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने मध्यम वर्ग के जरूरतमंदों को जगह जगह बांटा राशन

    Keep Reading

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    A Scorpio on the roof! Thieves were stunned and the whole country had a laugh at this *jugaad* (ingenious hack) by a man from Gopalganj, Bihar.

    चोरों से बचाने को छत पर चढ़वा दी स्कॉर्पियो! इस बिहारी का जुगाड़ देखकर चोर भी हैरान, देश भी हंस पड़ा

    Gang arrested for honey-trapping and blackmailing the Walterganj Station House Officer (SHO).

    वाल्टरगंज थानाध्यक्ष को हनीट्रैप में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाला गिरोह गिरफ्तार

    Deputy Chief Minister distributes housing approval letters in Amethi; says every eligible family will get a permanent house.

    उपमुख्यमंत्री ने अमेठी में बांटे आवास स्वीकृति पत्र, बोले: हर पात्र परिवार को मिलेगा पक्का घर

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026
    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    September 16, 2026
    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    September 16, 2026
    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    September 16, 2026
    'Naa Pushde' released featuring Neha Kakkar's magical voice; a big treat for YogKansha's fans.

    नेहा कक्कड़ की जादुई आवाज़ में रिलीज़ हुआ ‘Naa Pushde’, YogKansha के फैंस को मिला बड़ा तोहफा

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading