लखनऊ, 24 अप्रैल: बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ में सुरक्षाकर्मियों द्वारा पीटे गए छात्रों को न्याय दिलाने को बीते सात दिनों से लगातार धरने पर बैठे हैं। बीते तीन दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की हालत गंभीर हो गई थी, जिसमें अखिलेश कुमार आनन फानन में लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

बुधवार को मंदीप कुमार और राहुल कुमार को भी लोकबंधु में भर्ती कराया गया।
हालांकि इन तीनों के तबियत में थोड़ा सुधार होने पर ये अस्पताल से छुट्टी लेकर चले आए और अपनी भूख हड़ताल जारी कर दिए। उधर विवि गेस्ट हाउस विवि प्रशासन,पुलिस प्रशासन और छात्रों के बीच में कई घंटे बातचीत होती रही।







