Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    यह जापानी कंपनी किस तरह भारत में शेयर्ड मोबिलिटी सर्विसेज के स्वरूप में ला रही है बदलाव

    By January 12, 2020 Featured No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 530
    • ORIX ऑटो इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड भारत में लीज़ पर कार देने वाली सबसे बड़ी कंपनी, भारत की सबसे बड़ी B2B कार रेंटल कंपनी तथा कर्मचारी परिवहन के क्षेत्र में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है
    • वर्तमान में ORIX ऑटो इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड भारत के 58 से अधिक शहरों में अपनी सेवाएं दे रहा है
     
    हम हमेशा से सुनते आए हैं कि बदलाव एकमात्र ऐसी चीज़ है, जो अनवरत जारी रहती है। और जब हम भारत में शेयर्ड मोबिलिटी इंडस्ट्री की बात करते हैं तो यह बात शत-प्रतिशत सही साबित होती है, जहां जमीनी परिवहन क्षेत्र में पिछले 5 वर्षों के दौरान होने वाले बड़े बदलाव संयुक्त रूप से पिछले दो दशकों में प्रौद्योगिकी में हुई नई खोजों से आगे निकल गए हैं। उपयोग की प्रवृत्ति के साथ-साथ स्वामित्व के मॉडल में परिवर्तन ने बड़े पैमाने पर हुए इस बदलाव में योगदान दिया है तथा पर्यावरण से संबंधित विभिन्न समस्याओं की वजह से इसमें और तेज़ी आई है, जिसमें प्रदूषण का लगातार बढ़ता स्तर और भारत में परिवहन की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्यावरण के अनुकूल स्थायी समाधानों की तलाश शामिल हैं।
     
    महानगरों में ट्रैफ़िक की बढ़ती समस्या, परिवहन में लगने वाले अत्यधिक समय, सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ और प्रदूषण की वजह से उपभोक्ताओं के उपयोग पैटर्न में तेज़ी से बदलाव हो रहा है, जो अब संपत्ति के स्वामित्व के बजाय अनुभव पर केंद्रित है। इसके परिणामस्वरूप सेल्फ ड्राइव कार रेंटल, कार पूलिंग, कारों के लिए सब्सक्रिप्शन तथा कम अवधि के लिए कारों को लीज़ पर लेने जैसे पर्यावरण-अनुकूल शेयर्ड मोबिलिटी के ढेर सारे विकल्प उपलब्ध हुए हैं।
    जापानी वित्तीय सेवा समूह ORIX से संबद्ध कंपनी, ORIX ऑटो इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड इसी क्षेत्र में पिछले 25 सालों से भारत में अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है।
     
    जापान में ऑटोमोबाइल लीज़िंग इंडस्ट्री में ORIX की हिस्सेदारी सबसे अधिक है और ORIX ऑटो इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड भारत की एकमात्र ऐसी कंपनी है, जो भारत के सभी प्रमुख टियर I और टियर II शहरों में परिवहन से संबंधित हर तरह की सेवाओं को एक छत के नीचे उपलब्ध कराती है, जिसमें कारों को लीज़ पर देना, वाहन चालक सहित कारें उपलब्ध कराना, कर्मचारियों के लिए परिवहन समाधान, खुद से चलाने के लिए किराए पर कार लेना, फ्लीट मैनेजमेंट से जुड़े समाधान, वाहनों के लिए सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ टेस्ट ड्राइव का अनुभव और इसी तरह की अन्य सेवाएं शामिल हैं।
     
    ORIX ऑटो इन्फ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड ने वर्ष 2020 में भारत में अपने 25 साल पूरे किए हैं, और यह कंपनी धीरे-धीरे भारत की सबसे बड़ी B2B कार रेंटल प्रदाता, भारत में लीज़ पर कार देने वाली सबसे बड़ी कंपनी तथा कर्मचारी परिवहन के क्षेत्र में भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बनकर देश में शेयर्ड मोबिलिटी के क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल हो गई है।
     
    वर्तमान में ORIX ऑटो इन्फ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के ग्राहकों का आधार काफी विस्तृत हो गया है, जिसमें भारत के एक हज़ार से अधिक बड़े कॉर्पोरेट घराने शामिल हैं। कंपनी अपने सभी ग्राहकों को एक साथ बेहतरीन सेवाएं उपलब्ध करा रही है। भारत में कॉर्पोरेट जगत की प्रमुख कंपनियों को अपनी सेवाएं उपलब्ध कराने के अलावा, ORIX ऑटो इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड ने रिटेल स्पेस में भी कदम रखा है जहाँ वह दिल्ली, मुंबई, पुणे, बैंगलोर, गोवा, हैदराबाद, कोलकाता, जयपुर सहित 17 से ज्यादा शहरों में मौजूद अपने ब्रांड ‘मायचॉइस सेल्फ कार ड्राइव’ के तहत सेल्फ ड्राइव कार रेंटल सेवाएं प्रदान करता है।
     
    ORIX ऑटो इन्फ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के एमडी एवं सीईओ श्री संदीप गंभीर कहते हैं, “पिछले कुछ वर्षों में, भारत ORIX ऑटो इन्फ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के लिए सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक रहा है और ORIX ऑटो इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड इसे अपने विकास के लिए दुनिया भर के शीर्ष बाजारों में से एक के रूप में देखता है। इसका कारण यहां की लगातार विकसित हो रही अर्थव्यवस्था, स्थिर राजनीतिक माहौल, निवेशकों के अनुकूल नियामक ढांचा, घरेलू स्तर पर बड़ी मांग तथा बढ़ती शहरी आबादी के साथ-साथ प्रौद्योगिकी में प्रगति है।
     
    भारत में मोबिलिटी के क्षेत्र में स्टार्ट-अप की प्रवृत्ति बढ़ी है, जिसमें बड़े पैमाने पर तकनीकी इनोवेशन किए गए हैं और ढेरों समाधान उपलब्ध कराए गए हैं। प्रौद्योगिकी में हुए इस प्रकार के बड़े बदलावों की वजह से शेयर्ड मोबिलिटी की बुनियादी संरचना काफी बेहतर हुई है, जो लोगों के लिए बेहद आसान और किफायती है।”
     

    #ORIX

    Keep Reading

    Two new examples of innovation! JSW Paints has launched an AI paint visualizer, while Godrej has introduced ‘Ninja’ pet food in South India.

    नवाचार की दो नई मिसालें! जेएसडब्ल्यू पेंट्स ने लॉन्च किया AI पेंट विजुअलाइजर, गोदरेज ने दक्षिण भारत में उतारा ‘निंजा’ पेट फूड

    Traders outraged by sealing drive: 'Engage in dialogue, don't destroy livelihoods'

    सीलिंग से भड़के व्यापारी, बोले- ‘संवाद करो, आजीविका मत मारो’

    Rani's goal: Making every woman feel beautiful

    रानी का लक्ष्य हर महिला को खूबसूरती का एहसास

    Mumbai has become a global hub for home decor and textiles.

    मुंबई बना होम डेकोर और टेक्सटाइल का ग्लोबल हब

    Panic among traders following the Aliganj fire incident!

    अलीगंज अग्निकांड के बाद व्यापारियों में मचा हड़कंप!

    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    'Dil Deewana Ho Gaya': The sweet essence of 90s romance arrives on July 31st.

    दिल दीवाना हो गया: 31 जुलाई को आ रही 90s रोमांस की मधुर खुशबू

    July 14, 2026
    69,000 Teacher Recruitment: Reserved category candidates stage a sit-in outside the Directorate of Basic Education; say, "Six weeks have passed—no more waiting."

    69000 शिक्षक भर्ती: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा निदेशालय के बाहर धरने पर, बोले- “6 सप्ताह बीत गए, अब और इंतजार नहीं”

    July 14, 2026
    A mega-event showcasing skills, employment, and innovation to be held in Lucknow on World Youth Skills Day.

    विश्व युवा कौशल दिवस पर लखनऊ में सजेगा कौशल-रोजगार-नवाचार का महाकुंभ

    July 14, 2026
    Excitement at the CISCE Zonal Karate Tournament at Scholars Home; students display their prowess.

    स्कॉलर्स होम में CISCE ज़ोनल कराटे टूर्नामेंट का रोमांच, छात्रों ने दिखाया दमखम

    July 14, 2026
    MSP recommended for Rabi 2026-27; a significant step towards boosting farmers' income.

    रबी 2026-27 के लिए MSP की सिफारिश, किसानों की आमदनी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम

    July 14, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading