गायत्री के खूबसूरत रिश्तेी में मुश्किल खड़ी हो गयी है, क्योंकि संतुलन बनाने में गायत्री (अक्षिता मुद्गल) और अभिषेक (अक्षय केलकर) की शादी दांव पर लग गयी है। जीवन के सार को दर्शाता सोनी सब के शो ‘भाखरवड़ी’ में गायत्री दुविधा में फंसी नज़र आती है, जिससे उसकी जिंदगी हमेशा के लिये बदलने वाली है। आगे आने वाले रोमांचक एपिसोड्स दर्शकों को हैरान कर देंगे।
अन्नाच (देवेन भोजानी) को तपोव्रत बाबा के चेलों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। उनकी मांग है कि अन्नाचक अपने वाड़े (घर) को मंदिर में तब्दीकल कर दे। अन्नाह के घर को बचाने के लिये गायत्री, राधा (वेदिका सेनजालिया) के पास जाती है ताकि वह गोखले सदन को बचाने में उसकी मदद कर सके। राधा को उम्मीाद है कि वह उसकी मदद करेगी, लेकिन उसके सामने एक ऐसी स्थिति खड़ी हो जाती है जिसकी उसने कल्प ना भी नहीं की थी। राधा, गायत्री से कहती है कि वह अभिषेक को तलाक दे दे और सिर्फ इसी शर्त पर वह घर बचाने में उसकी मदद करेगी।
वहीं दूसरी तरफ, बेहद ही गुप्तै तरीके से एक चाल चली जा रही है। जहां राधा ने अन्नाी के घर को बेचने के लिये धोखे से गायत्री से एनओसी (नो ऑब्जेतक्शकन सर्टिफिकेट) पर साइन करवाने की योजना बनाई है। यह तूफान से पहले की शांति है।
क्या गायत्री, अन्नाै का घर बचाने के लिये अभिषेक को तलाक दे देगी? क्याई राधा एक तीर से दो शिकार कर पायेगी?
गायत्री का किरदार निभा रहीं, अक्षिता मुद्गल कहती हैं, ‘’गोखले और ठक्क र परिवारों पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं और उनके सामने मुश्किल की घड़ी आने वाली हैं। गायत्री के सामने बड़ी ही दुविधा की स्थिति है, जहां उसे अपने पति और ससुर, अन्नाव के बीच किसी एक को चुनना है। उसे हमेशा ही इस बात पर शक था कि राधा, अभिषेक को पसंद करती है। वह अभिषेक और गायत्री को अलग करने के लिये इस मौके का फायदा उठाती है। आगे आने वाले एपिसोड्स से ही पता चलेगा कि गायत्री क्या फैसला करती है?’’
बता दें कि ‘भाखरवड़ी’, का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार, रात 9.30 बजे सोनी सब पर होता है।







