Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 18
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    ‘जीजाजी छत पर हैं’ में इलायची का दिखेगा नया अवतार

    By December 26, 2019 Featured No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 1,028

    मुंबई, 26 दिसंबर, 2019: सोनी सब का रोमांटिक कॉमेडी शो ‘जीजाजी छत पर हैं’, अब पूरी तरह से तैयार है, दर्शकों के सामने उनकी पसंदीदा इलायची (हिबा नवाब) को एक बिल्कुल नए अंदाज दिखेगा। इस बेहद गुदगुदाने वाले शो में अब इलायची एक और भेष बदलेगी और वह लाजवंती का रूप ले लेगी। वह न केवल नए और बेहद जबरदस्त ढंग से बल्कि अपने सुरीले अंदाज से भी दर्शकों को मोहित करेगी।

    बता दें कि गायक बनने का इच्छुक पंचम (निखिल खुराना) केवल एक बाथरूम सिंगर है जो कि शॉवर में ही गाना गाता है। खसोटे (सुमित अरोड़ा) एक दिन पंचम को गाते हुए सुन लेता है और उसे एक न्यू ईयर कंसर्ट के लिए दुबई में गाना गाने का ऑफर देता है। हालांकि खसोटे यह शर्त रखता है कि पंचम को इस परफोर्मेंस के लिए अपने साथ बतौर पार्टनर एक महिला सिंगर को लाना होगा। इलायची इस अवसर का लाभ उठाती है और पंचम से पूछती है कि क्या वह उसकी सिंगिग पार्टनर बन सकती है, लेकिन पंचम इस प्रस्ताव को सिरे से नकार देता है।

    हालांकि इलायची अपने जिद्दी स्वभाव के कारण हार नहीं मानती है और एक नया आईडिया लगाती है। ऐसे में वह सुनिता (राशि बावा) की नौकरानी लाजवंती के भेष में तैयार हो जाती है पंचम का दिल जीतने और साथ ही, नए साल के मौके पर उसके साथ दुबई में होने के अवसर का लाभ उठाने के लिए।

    क्या इलायची एक सुरीली तान छेड़ पाती है?

    इलायची का किरदार निभा रही हिबा नवाब इस कहती हैं, “मैं इस नए लुक और नए किरदार का भरपूर लुफ्त उठा रही हूं। लाजवंती इलायची से पूरी तरह अलग है। मुझे अपने किरदार और लुक के साथ प्रयोग करने में हमेशा मजा आता है। आने वाले एपिसोड्स में हमारे दर्शक इलायची को नए और हटके अंदाज में देखेंगे जो कि उन्हों ने पहले कभी भी नहीं देखा होगा। इलायची को लाजवंती के भेष में फैन्स को एक सुरीली यात्रा पर ले जाते हुए देखने के लिए शो देखते रहिए।“

    पंचम का किरदार निभा रहे निखिल खुराना कहते हैं, “अपनी याददाश्त खो देने के बाद अब पंचम इलायची की शरारतों से भली भांति वाकिफ नहीं है। उसे कोई आईडिया नहीं है कि इलायची ने ही अपना भेष बदल लिया है। पंचम दुबई में होने वाली प्रतियोगिता के लिए अपना परफेक्ट सिंगिग पार्टनर तलाश रहा है, और उसकी यह तलाश लाजवंती पर जाकर पूरी होती है। आगे आने वाले एपिसोड्स में आप कई मौकों पर लाजवंती और पंचम को साथ में सिंगिग सेशन्स में गाते हुए देखेंगे। हमारे दर्शक इस सिंगिग सेशन का काफी लुफ्त भी उठाएंगे क्योंकि ये पूरी तरह ट्विस्ट और हंसी से भरपूर होने वाला है।“ ‘जीजाजी छत पर हैं’ हर सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे सोनी सब पर प्रसारित होता है।

    #इलायची #जीजाजी छत पर हैं

    Keep Reading

    Ahan and Anit's Chemistry Set to Work Wonders Again! After ‘Saiyara’, a New Romantic Film—and Ahan Becomes the Brand Ambassador for Philips OneBlade.

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल! ‘सैयारा’ के बाद नई रोमांटिक फिल्म और Philips OneBlade का ब्रांड एंबेसडर बना अहान

    Global Artist Elysia Nicolas's Original Hindi Songs Cross the 100 Million Views Mark in India!

    ग्लोबल आर्टिस्ट Eylsia Nicolas के ओरिजिनल हिंदी गानों ने भारत में पार किया 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा!

    Rahul Gaur's Masterstroke: New Colors, New Energy for Uttar Pradesh Tourism

    राहुल गौर का कमाल: उत्तर प्रदेश टूरिज्म को नया रंग, नई ऊर्जा

    A Blend of Tradition and Modern Elegance CaratLane’s Festive Jewellery Launch

    यामी गौतम के अंदाज़ में चमका कैरेटलेन का नया ज्वेलरी जादू

    7 Amazing Benefits of Eating Water Chestnuts – From Anemia to Diabetes

    सिंघरी खाने के 7 अद्भुत फायदे – एनीमिया से डायबिटीज तक

    Saad Lamjarred and Shehnaaz Gill Team Up! Poster for New Song ‘Bezaaf’ Released

    साद लामजारेड और शहनाज़ गिल की जोड़ी तैयार! नया गाना ‘बेज़ाफ़’ का पोस्टर रिलीज़

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Dangerous Prank Spray Used on Elderly Cyclist... Sprayed Until He Fell; Police Take Strict Action

    साइकिल से जा रहे बुजुर्ग पर खतरनाक प्रैंक स्प्रे… गिरने तक स्प्रे किया, पुलिस ने किया कड़ा इलाज

    April 17, 2026
    Goodbye to Chemical Fertilizers, Boost for Green Manure: UP Government's Major Decision

    रासायनिक खाद को अलविदा, हरी खाद को बढ़ावा: UP सरकार का बड़ा फैसला

    April 17, 2026
    Porters Across the Country Launch a Protest Against Luggage Rates for Battery-Operated Cars.

    हक की लड़ाई: देशभर के कुलियों ने बैटरी कार पर लगेज रेट के खिलाफ मोर्चा खोला

    April 17, 2026

    अपोलो हॉस्पिटल्स गुवाहाटी ने की पहली सफल मायक्लिप प्रक्रिया

    April 17, 2026
    Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya holds 'Janata Darshan' in Prayagraj; issues directives for the swift resolution of public grievances.

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में किया जनता दर्शन, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    April 17, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading