Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 23
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    श्रमिकों के लिए हजार बार जेल जाने को तैयार हूं:अजय कुमार लल्लू

    ShagunBy ShagunJune 18, 2020Updated:June 18, 2020 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 534
    • मैं खुद मजदूर रहा हूँ, मजदूर बहन-भाइयों का दर्द समझता हूँ, गरीब विरोधी भाजपा सरकार नहीं चाहती कि लोगों को राहत मिले: अजय कुमार लल्लू

    लखनऊ, 18 जून 2020: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा कि भाजपा की गरीब विरोधी मानसिकता साफ हो गयी है। मजदूरों की सेवा करने, उन्हें सुरक्षित लाने की पहल करने पर जेल भेजा जाता है। फर्जी मुकदमें दर्ज किए जाते हैं लेकिन भाजपा देश विरोधी, गरीब-मजदूर विरोधी नीतियों और तानाशाही के दम पर हमारा सेवा कार्य नहीं रोक सकती।

    गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष को सरकार ने 20 मई से जेल में डाल रखा था। 17 जून को शाम 7 बजकर 15 मिनट पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जेल से रिहा किया गया। रिहा होने के बाद उन्होंने हजरतगंज स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और लौहपुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के पहले सीमा पर शहीद हुए जवानों के लिए मौन रखा गया।

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की एकजुटता सीमा पर लड़ रहे जवानों के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी 36 घण्टे चुप क्यों रहें? देश जानना चाहता है कि आखिर किसके आदेश पर हमारे देश के जवानों की यूनिट को निहत्थे भेजा गया था? प्रदेश अध्यक्ष ने शहीद हुए जवानों के परिवारों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की।

    प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अजय कुमार लल्लू ने कहा कि हमारी राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी ने पैदल चल रहे प्रवासी श्रमिकों के लिए बसें चलवाने की अनुमति मांगी लेकिन सरकार ने अपनी गरीब विरोधी मानसिकता का परिचय दिया और मजदूरों की सेवा में लगे हमारे नेताओं के ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया। मुझे जेल भेज दिया गया। लेकिन सरकार भूल गयी है हम अंग्रेजों से लड़ें हैं। आप जैसे तानाशाह, गरीब विरोधी और अहंकारी हमें मानवता की सेवा करने से नहीं रोक पाएंगे।

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नहीं चाहती है कि गरीबों को राहत मिल पाए। उन्होंने कहा कि मैं मजदूर रहा हूँ। मैंने गुड़गांव में खुद मजदूरी की है। मैं श्रमिकों का दर्द समझता हूँ। मैं उनके पैरों के छालों का दर्द महसूस कर सकता हूँ। मैं उनकी भूख को समझ सकता हूँ, उनकी हर बेबसी से मैं वाकिफ़ हूँ।

    उन्होंने कहा कि आज इस प्रेसवार्ता में आपको बताते हुए मुझे अपने एक एक कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं पर बहुत गर्व हो रहा है। मेरे बहादुर साथियों ने सेवा के सत्याग्रह को रुकने नहीं दिया।

    मेरे लिए यह पल बहुत ही भावुक कर देने वाला है कि हमारी पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में 1 करोड़ 15 लाख लोगों तक भोजन और राशन का बंदोबस्त किया गया। 10 लाख से अधिक लोगों की बाहर दूसरे प्रदेशों में मदद हुई है। मेरी रिहाई के लिए पार्टी ने सेवा सत्याग्रह आंदोलन किया और हर जिले में रसोईघर चलाकर जरूरतमंदों को भोजन कराया गया।

    उन्होंने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से मैं तमाम कांग्रेसजनों और प्रदेश की इंसाफ पंसद आवाम से कहना चाहता हूं कि इस सत्य की लड़ाई में आप हमारा साथ दिया। आप सभी का बहुत बहुत आभार।

    Shagun

    Keep Reading

    Uttar Pradesh to become the country's bio-energy capital.

    उत्तर प्रदेश बनेगा देश की बायोएनर्जी राजधानी

    76-day ‘Ward Outreach’ campaign launched in Varanasi.

    वाराणसी में शुरू हुआ 76 दिवसीय ‘वार्ड प्रवास’ अभियान

    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    Uttar Pradesh Primary Teachers' Association's emotional felicitation ceremony.

    उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का भावुक सम्मान समारोह

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    the-nations-future-on-the-streets-of-delhi

    दिल्ली की सड़कों पर देश का भविष्य!

    July 22, 2026
    Uttar Pradesh to become the country's bio-energy capital.

    उत्तर प्रदेश बनेगा देश की बायोएनर्जी राजधानी

    July 22, 2026
    76-day ‘Ward Outreach’ campaign launched in Varanasi.

    वाराणसी में शुरू हुआ 76 दिवसीय ‘वार्ड प्रवास’ अभियान

    July 22, 2026
    Cartoon Corner: Concerns regarding the side effects of 'instant love'.

    कार्टून की बात : चिंता इंस्टेंट लव के साइड इफ़ेक्ट की

    July 22, 2026
    Experience 'Rang De Basanti' from the comfort of your home! Bhojpuri's biggest patriotic film has been released on JioHotstar.

    रंग दे बसंती अब घर बैठे! भोजपुरी की सबसे बड़ी देशभक्ति फिल्म JioHotstar पर रिलीज

    July 22, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading