हेल्थ टिप्स: डॉक्टर विकास कुमार
अपनी स्थिति चेक कीजिए
1.नींद की कमी: नींद की कमी या अच्छी नींद के बिना, शारीरिक और मानसिक प्रतिरक्षा कमजोर होती है, जिससे थकान और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। व्यक्ति किसी भी काम में ध्यान केंद्रित नहीं कर पाता और साथ ही कम नींद के कारण मानसिक थकान भी होती है, जो दिनचर्या को प्रभावित कर सकती है।
2. थायरॉइड: हर वक़्त लगने वाली थकान थायरॉइड की तरफ भी संकेत करतीं हैं।
3.हेल्दी डाइट न लेना -आप सही तरीके से आहार नहीं लेती, तो आपके शरीर को उसके आवश्यक पोषण और ऊर्जा की कमी हो सकती है, जिससे थकावट का अहसास होता है।
4.डायबिटीज भी थकान का एक कारण हो सकती है। दरअसल, डायबिटीज में ब्लड में शुगर का स्तर बढ़ जाता है, जिससे शरीर की सेल्स को शुगर का उपयोग करने के लिए अधिक प्रयास करना पड़ता है। यह अत्यधिक थकान का कारण बन सकता है।

5.पानी कम पीते हैं?
जो लोग कम पानी पीते हैं उनके शरीर डिहाइ्रेशन के कारण एनर्जी लेवल डाउन रहता है. ऐसे में हेल्दी डायट भी अपना पूरा असर नहीं दिखा पाती है. इसलिए पानी की मात्रा पूरी लें. हर दिन 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं.
6. शरीर में आयरन की कमी है?
पानी भी पर्याप्त मात्रा पीते हैं और डायट भी हेल्दी लेते हैं लेकिन फिर भी शरीर हर समय टूटा-टूटा रहता है तो इसका कारण शरीर में आयरन की कमी हो सकता है. इस कमी को पहचानने का एक तरीका और है, थकान के साथ ही गुस्सा बहुत आता है, पैरों में दर्द हो सकता है और मूड हर समय खराब रह सकता हैI
7. मानसिक कारण
चिन्ता और तनाव थकान का कारण बन सकते हैं, खासकर अगर आपको समस्याओं का कोई हल नज़र नहीं आ रहा हो।







