त्योहारी जोश को मनाने और इस लाकडाउन के दौरान सभी को एक साथ लाने के लिए, &tv एक अनूठी पहल शुरू कर रहा है, जहां दर्शक और सभी हनुमान भक्त अपने परिवार के साथ मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं। आइये जानते हैं ‘कहत हनुमान जय श्रीराम’ शो से &tv के कलाकार इस पहल के बारे में क्या कहते हैं। जानते हैं उनसे भगवान हनुमान के प्रति उनकी भक्ति के बारे में।
&tvके ‘कहत हनुमान जय श्रीराम’ में माता अंजनी की भूमिका निभा रहीं, स्नेहा वाघ कहती हैं, ‘‘मैं अपने दिन की शुरुआत हनुमान चालीसा सुनते हुए करती हूं। इससे मुझे सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। यह मुझे पूरे दिनभर के लिये प्रेरणा और जोश से भर देता है। मैं नियमित रूप से मंदिर तो नहीं जाती, लेकिन जब भी मुझे समय मिलता है मैं हनुमान मंदिर जरूर जाती हूं। इस हनुमान जयंती के मौके पर लाॅकडाउन के बीच, मैं अपने परिवार के साथ यह त्यौहार मनाऊंगी। मैं मीठे पकवान बनाने में अपनी मां की मदद करूंगी और पूजा की तैयारी करूंगी। इसके बाद हम ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ करने के लिये &tv देखेंगे। पूरा देश एक साथ मिलकर इस डर से लड़ रहा है, ऐसे में मैं अपने फैन्स और दर्शकों से गुजारिश करना चाहूंगी कि एक हमारे साथ मिलकर &tv रहे, जतिन लालवानी कहते हैं, ‘‘बचपन से ही मैं भगवान हनुमान की वीरता की कहानियां सुनता आ रहा हूं और तब से ही उनकी पूजा करता आ रहा हूं। मैंने यही आदत अपने बच्चों में भी डाली है। ‘हनुमान जयंती’ के अवसर पर हम घर पर फूलों की माला बनाकर, मंदिर की सफाई कर और भगवान हनुमान के भजन गाकर इस त्यौहार को मनायेंगे। रात में अपने परिवार के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिये मैं &tv देखूंगा। मैं अपने सभी दर्शकों और हनुमान भक्तों से कहना चाहता हूं कि इस अनूठी पहल में हमारे साथ जुड़िये, केवल &tv पर।’’







