Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 12
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»Featured

    दिवाली के मौके पर घर का रेनोवेशन कराना चाहते हैं तो बजाज फिनसर्व करेगा आपकी मदद

    By October 9, 2019Updated:October 9, 2019 Featured No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 650

    बजाज फिनसर्व से पर्सनल लोन प्राप्त करके अपने होम रेनोवेशन प्रोजेक्ट को फाइनैंस करें

    पुणे, महाराष्ट्र 09 अक्टूबर 2019: त्योहारों के मौसम में आपका घर उत्सव और आनंद का केंद्र होता है। दिवाली और क्रिसमस के शुभ अवसरों के दौरान घर को रेनोवेट करना एक आम चलन है। आप अपने घर को फिर से पेंट करने, फर्नीचर और घर में लगे उपकरणों को बदलने, अपने गार्डन का लैंडस्केप बदलने और उसे सुशोभित करने या यहां तक कि फर्श और टाइलिंग को फिर से लगाने की योजना बना सकते हैं। चूंकि फेस्टिव सीजन घर खरीदने का भी एक शुभ एवं मंगलमय समय होता है, आप इस दौरान अपने गृह-प्रवेश की योजना बना सकते हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि आप अपने घर को बड़े स्टाइल और बिना किसी समझौते के फिर से तैयार कर पाएं, आप बजाज फिनसर्व से मिलने वाले पर्सनल लोन पर पूरी तरह भरोसा कर सकते हैं।

    नीचे बताया गया है कि आप रेनोवेशन से जुड़े बड़े खर्चों का प्रबंधन किस प्रकार बड़े आराम से कर सकते हैं और इस सुविधा-संपन्न लोन के बल पर अपने घर को आगामी त्योहारी सीजन के लिए सजा सकते हैं:

    घरेलू उपकरण और सजावट का सामान खरीदें:

    फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स और सजावट घर के आराम और सौंदर्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस त्योहारी सीजन में आप एक नए साइड-बाय-साइड रेफ्रीजरेटर, होम थिएटर सेट-अप वाले एक स्मार्ट टीवी, किसी हाई-टेक डिशवॉशर के साथ अपने घर का कायापलट कर सकते हैं। बेहतरी के लिए इंटीरियर्स बदलने हेतु आप नए सोफा सेट, वार्डरोब, फोर-पोस्टर बेड व कॉफी टेबल, एंटीक मिरर लगा सकते हैं, और इसके साथ-साथ अन्य दिखावटी साज-सज्जा भी कर सकते हैं।

    चूंकि त्योहारी सेल्स शानदार डील्स और डिस्काउंट दिलाती हैं, इसलिए थोक में खरीदारी करने तथा एक बार में ही सभी कमरों का नवीकरण करने का यह उपयुक्त समय है। बजाज फिनसर्व पर्सनल लोन की पेशकश पर 25 लाख रुपए तक की बड़ी धनराशि मंजूर होने के बूते आप बिना किसी देरी या संकोच के अपने सपने पूरे कर सकते हैं। ज्यादा प्रोफेशनल लुक के लिए आप किसी इंटीरियर डेकोरेटर की सेवाएं भी ले सकते हैं।

    अपने स्पेस को नई उड़ान दें और कुछ बाहरी भव्यता जोड़ें:

    चाहे पढ़ने का कमरा हो या बच्चों का स्टडी एरिया, चाहे वो मेजेनाइन फ्लोर हो या गराज, आप कुछ संरचनात्मक परिवर्तन करके अपने घर के साथ आराम और वैल्यू को जोड़ सकते हैं। अपनी अटारी या तहखाने को उपयोगी क्षेत्र में परिवर्तित करने से त्योहारी सीजन के दौरान आपका घर मेहमानों के लिए ज्यादा अनुकूल बन सकता है। इससे अधिक और क्या चाहिए कि आप अपने बगीचे और बालकनी की साधारण लैंडस्केपिंग करके, वर्टिकल गार्डन लगाकर, पानी का एक छोटा-सा फव्वारा जोड़कर या सुरुचिपूर्ण बाहरी फर्नीचर खरीद कर पार्टियां भी आयोजित कर सकते हैं।

    यद्यपि इस तरह का खर्च जेब पर काफी भारी पड़ सकता है, आप इस लोन से प्राप्त धनराशि का उपयोग आसानी से बिलों का भुगतान करने में कर सकते हैं और 60 महीने तक फैली अवधि में लोन चुका सकते हैं। यहां तक कि आप फ्लेक्सी पर्सनल लोन का लाभ उठाकर अपनी ईएमआई को 45% तक घटा सकते हैं, जहां आप लोन चुकाने की अवधि के शुरुआती हिस्से के लिए मात्र ब्याज वाली ईएमआईज का भुगतान कर सकते हैं।

    नए प्रकाश और फर्श स्थापित करें:

    अपने पूरे घर में नई लाइट्स और लैम्प लगाकर गर्मजोशी भरे और आमंत्रित करने वाले वातावरण का निर्माण करें। इस त्यौहारी सीजन में आप अपने गार्डन और बालकनियों में मिनिएचर लाइट्स से लेकर लिविंग रूप में झाड़-फानूस लगाने के लिए आप फ्लोर लैम्प्स व वाल स्कोंस आदि का मिश्रण कर सकते हैं तथा घर के विभिन्न हिस्सों में आप कंसील्ड लाइटिंग लगाने का इंतजाम कर सकते हैं। घर को एकदम न्यू ब्रांड लुक देने के लिए आप टाइलें और फ्लोरिंग भी बदल सकते हैं।

    आप बजाज फिनसर्व पर्सनल लोन के माध्यम से अपने घर को बिना किसी वित्तीय तनाव के इच्छित ढंग से रेनोवेट कर सकते हैं। एक सरल ऑनलाइन आवेदन और न्यूनतम दस्तावेजों के साथ इस पर्सनल लोन के लिए आवेदन करना बेहद आसान है। और ज्यादा क्या कहा जाए, बजाज फिनसर्व मिनटों में आपके आवेदन को मंजूरी दे देता है, ताकि केवल 24 घंटे मे आपको बैंक खाते में धनराशि मिल सके।

    त्योहारी सीजन के लिए अपने घर को सजाने-सवांरने तथा समय पर तैयार करने के लिए आज ही पर्सनल लोन हेतु ऑनलाइन आवेदन करें। श्रीगणेश करने के लिए बुनियादी जानकारी साझा करते हुए अपने प्री-अप्रूव्ड ऑफर की जांच करें। इस एक-चरण वाले सत्यापन के बाद आप कस्टमाइज की हुई फाइनैंसिंग डील के माध्यम से तत्काल धन प्राप्त कर सकते हैं।

    #Bajajfinserv #बजाज फिनसर्व

    Keep Reading

    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    The evening aarti became the center of attraction during the Ganesh festival.

    गणेश उत्सव में संध्याकालीन आरती बनी आकर्षण का केंद्र

    A melodious stream of devotional songs flows in Bappa's court; devotees are writing letters to the 'King of Wishes' to seek blessings.

    बप्पा के दरबार में बही भजनों की सुरधार, ‘मनौतियों के राजा’ से चिट्ठी लिखकर मन्नत मांग रहे भक्त

    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    New NIXI-APNIC Partnership to Strengthen Internet Security in India

    14 साल बाद भारत में लौटा APNIC सम्मेलन, NIXI के साथ नई साझेदारी से मजबूत होगी देश की इंटरनेट सुरक्षा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Nyrraa M. Banerjee gets emotional recalling memories of her first film with Nana Patekar.

    नाना पाटेकर के साथ पहली फिल्म की यादें, नायर्रा एम. बनर्जी हुईं भावुक

    October 11, 2026
    Civil Defence stands with flood victims in Faizullaganj; distributes relief supplies.

    फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ा सिविल डिफेंस, बांटी राहत सामग्री

    October 11, 2026
    Residents of the dilapidated Badalikheda took to the streets.

    बदहाल बदालीखेड़ा के नागरिक सड़कों पर उतरे

    October 11, 2026
    Don't just educate your daughters—let their dreams take flight.

    बेटियों की पढ़ाई नहीं, उनके सपनों को दें उड़ान

    October 11, 2026
    ‘Dream big, work hard to make them come true’: Dr. Ankita Raj

    ‘सपने बड़े देखें, मेहनत से पूरा करें’ : डॉ. अंकिता राज

    October 11, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading