Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 16
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»धर्म»Spirituality

    धूमधाम से हुआ विसर्जन, श्रद्धालु बोले गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ

    ShagunBy ShagunSeptember 19, 2021 Spirituality No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 624

    ऐशबाग जलसंस्थान के भक्तों ने गणपति बप्पा को झूमते-नाचते किया विदा

    लखनऊ,19 सितम्बर, 2021: ऐशबाग जल संस्थान स्थित शिव मंदिर में गणेशोत्सव के अंतिम दिन विघ्नहर्ता गणेश अपने धाम को वापस लौटने के लिए चल पड़े। गणेश प्रतिमा विसर्जन से पूर्व पुरोहितों के द्वारा शुभ मूहर्त में मंगलमूर्ति की वैदिक मंत्रोचार से हवन एवं पूजा अर्चना किया गया।

    झांकी संयोजिका अनामिका मिश्रा के नेतृत्व में गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में भगवान गणेश के स्वरूप को रंग-बिरंगे फूलों की मालाओं एवं सिंदूर से अलौकिक श्रृंगार करके वाहन पर रखा गया, तत्पश्चात भक्त जावेद भाई ने गणपति बप्पा को मोदक, फलों का भोग चढ़ाया। ढोल-नगाड़े की धुनों एवं गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारे के बीच भगवान गणेश को रंग-गुलाल वर्षा करते हुए इको फ्रेंडली गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए भक्तजन झूमते-नाचते हुए ऐशबाग जल संस्थान से कुड़िया घाट विसर्जन स्थल के लिए निकल पड़े।

    इस दौरान प्रथम पूज्य भगवान गणेश के भक्त अपने ईष्टदेव के भक्ति भाव में सराबोर नजर आए। रविवार को धूमधाम के साथ गणेशजी का विसर्जित किया गया सभी लोगों की सुख समृद्धि की प्रार्थना की गई। गणेशोत्सव पर ऐशबाग जल संस्थान स्थित शिव मंदिर में श्री गौरी पुत्र गणेश की इको फ्रेंडली प्रतिमा की स्थापना की गई थी। जिसकी पूरी देखरेख हिन्दू-मुस्लिम भाईयों-बहनों भक्तों द्वारा किया जाता है।

    मंदिर के पुजारी ने बताया कि गणेश विसर्जन की परंपरा द्वापर युग से चली आ रही है। उस समय गणेश चतुर्थी पर वेदव्यास ने विघ्नहर्ता गणेश को महाभारत सुनाते हुए इसे कलम बंद करने के लिए कहा था। श्रीगणेश यह कथा लगातार दस दिन अनंत चतुर्दशी तक अपने कर कमलों द्वारा लिखते रहे। महाभारत की संपूर्णता पर जब व्यास जी महाराज ने गणेश जी को उनके आसन से उठाया तो उस समय श्री गणेश जी का शरीर बहुत तप रहा था तो व्यास जी ने गणेश जी का हाथ पकड़कर उन्हें पास ही स्थित सरोवर में स्नान करवाया। इससे उनका शरीर शीतल हो गया। तभी से श्री गणेश जी के स्वरूप को स्नान अथवा विसर्जन करने की परंपरा चली आ रही है।

    Shagun

    Keep Reading

    Rahul Gaur's Masterstroke: New Colors, New Energy for Uttar Pradesh Tourism

    राहुल गौर का कमाल: उत्तर प्रदेश टूरिज्म को नया रंग, नई ऊर्जा

    Massive Fire in Lucknow Ring Road Slum: Several Casualties Feared, Gas Cylinders Explode

    लखनऊ रिंग रोड झोपड़पट्टी में भीषण आग: कई हताहतों की आशंका, गैस सिलेंडर फटे

    Yogi Launches Sharp Attack on SP on Ambedkar Jayanti: 'Who Committed Robbery in the Name of Babasaheb?'

    योगी का आंबेडकर जयंती पर सपा पर तीखा हमला: ‘बाबा साहब के नाम पर डकैती किसने डाली?’

    Delhi-Dehradun Expressway inaugurated: Now it takes two and a half hours to reach Devbhoomi from Delhi

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन: अब ढाई घंटे में दिल्ली से देवभूमि

    An Era Fading Before Our Eyes: The Legacy of Baberu!

    आँखों के सामने ओझल होता एक युग: बबेरू की वो विरासत!

    Akhilesh issues a stern warning to those vandalizing Baba Saheb's statue: "This is a long battle, and it will be fought with determination."

    बाबा साहेब की मूर्ति खंडित करने वालों को अखिलेश की बड़ी चेतावनी ‘ये लड़ाई लंबी है, मजबूती से लड़ी जाएगी’

    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Rahul Gaur's Masterstroke: New Colors, New Energy for Uttar Pradesh Tourism

    राहुल गौर का कमाल: उत्तर प्रदेश टूरिज्म को नया रंग, नई ऊर्जा

    April 15, 2026
    Massive Fire in Lucknow Ring Road Slum: Several Casualties Feared, Gas Cylinders Explode

    लखनऊ रिंग रोड झोपड़पट्टी में भीषण आग: कई हताहतों की आशंका, गैस सिलेंडर फटे

    April 15, 2026
    Yogi Launches Sharp Attack on SP on Ambedkar Jayanti: 'Who Committed Robbery in the Name of Babasaheb?'

    योगी का आंबेडकर जयंती पर सपा पर तीखा हमला: ‘बाबा साहब के नाम पर डकैती किसने डाली?’

    April 15, 2026
    Israel-Türkiye Tensions at a Peak: Iran Was Merely a Rehearsal; Now, the Turkey File Has Also Been Opened.

    इजरायल-तुर्की तनाव चरम पर : ईरान बस एक रिहर्सल था, अब तुर्की की फाइल भी खुल चुकी है

    April 15, 2026
    Sharp Global Attack on Trump: Saudi Arabia and Italy Deliver a Joint, Resounding Response

    ट्रंप पर विश्व स्तर पर तीखा हमला: सऊदी-इटली ने एक साथ दिया करारा जवाब

    April 15, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading