Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 22
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»TV / Smart Phone

    ‘भाखरवाड़ी’ में जब अभिषेक ने गायत्री को सही-सलामत घर पहुंचाया तो बना यह रिश्ता

    By September 18, 2019 TV / Smart Phone No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 757

    तनाव भरे कुछ दिनों के बाद अब ठक्‍कर और गोखले परिवारों के लिये जश्‍न का माहौल है, क्‍योंकि सबकी लाडली- गायत्री सही-सलामत घर लौट आयी है। पिछले एपिसोड में जिस गायत्री (अक्षिता मुद्गल) का अपहरण हो गया था, वह आखिरकार अपने घर लौट आयी है और दोनों ही परिवरों में ढेर सारी खुशियां आ गयी हैं।

    गायत्री के आने का मतलब है, यह जश्‍न आगे भी जारी रहेगा क्‍योंकि वह और अभिषेक (अक्षय केलकर) शादी के बाद की अपनी रस्‍मों को पूरा कर पायेंगे। इस शो में एक मजेदार टर्न आने वाला है, क्‍योंकि दोनों परिवार इन खुशहाल पलों की तैयारियों में जुटे हैं और वहीं दूसरी तरफ अन्‍ना (देवेन भोजानी) ने अमोल की शादी सुलक्षणा से करवाने की योजना बनायी है। इससे अभिषेक दंग है और वह महेंद्र से सलाह मांगता नज़र आता है।

    अभिषेक और महेंद्र (परेश गनात्रा) यह रास्‍ता ढूंढ रहे हैं कि अन्‍ना, अमोल की शादी करवाने का इरादा छोड़ दे। जश्‍न के माहौल के बीच यह कहानी एक गंभीर मोड़ लेगी,जब केशव, महेंद्र और अभिषेक के राज का खुलासा करना शुरू करेगा।

    अभिषेक और सुलक्षणा की भूमिका निभा रहे, अक्षय केलकर ने कहा, ‘’अभिषेक, गायत्री से दोबारा मिलने को लेकर बेहद खुश है, वहीं उसे इस बात की भी खुशी है कि महेंद्र के साथ उसकी योजना भी काम कर रही है। यह शो एक बेहद दिलचस्‍प मोड़ पर पहुंच चुका है और मुझे इसके एक-एक हिस्‍से की शूटिंग करने में मजा आ रहा है, खासतौर से सुलक्षणा के रूप में शूटिंग करने में। वह काफी मुश्किल था लेकिन मुझे बहुत सीखने का मौका मिला। यह इस शो में जश्‍न का मौका है, चीजें एक बेहद हैरान कर देने वाला मोड़ ले रही है। इसलिये, ‘भाखरवाड़ी’ और उन चीजों से परदा उठते हुए देखते रहिये।‘’

    गायत्री की भूमिका निभा रहीं, अक्षिता मुद्गल का कहना है, ‘’गायत्री एक डरावने अनुभव के बाद वापस लौट आयी है। किडनैपिंग वाले सीक्‍वेंस की शूटिंग के दौरान मुझे काफी बेचैनी महसूस हो रही थी और अब जबकि मेरा किरदार घर वापस लौट आया है तो मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है। गायत्री और अभिषेक करीब आ रहे हैं, लेकिन क्‍या हमेशा साथ रहेंगे? आगे आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को काफी मजेदार ट्विस्‍ट देखने को मिलेंगी और मुझे लोगों की प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार है।‘’

    सोनी सब के ‘भाखरवाड़ी’ में एक होते हुए, हर सोमवार से शुक्रवार, रात 10.30 बजे

    Keep Reading

    Powerful teaser for ‘Aryabhata Ka Zero’ released; film to hit theaters on August 7.

    ‘आर्यभट्ट का जीरो’ का दमदार टीजर रिलीज, 7 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

    राघव जुयाल का लंदन धमाका! 'नच ले ललारिया' बना नया पार्टी एंथम

    राघव जुयाल का लंदन धमाका! ‘नच ले ललारिया’ बना नया पार्टी एंथम

    Soniya Bansal Calls Shreya Kalra the Real Game Changer of Lock Upp 2

    सोनिया बंसल ने श्रेया कालरा को बताया ‘रियल गेम चेंजर’

    'Dil Deewana Ho Gaya': The sweet essence of 90s romance arrives on July 31st.

    दिल दीवाना हो गया: 31 जुलाई को आ रही 90s रोमांस की मधुर खुशबू

    Aamir Khan Gifts Gauri Spratt a Rare Madagascar Ruby Ring

    आमिर-गौरी की शाही प्रेम कहानी: दुर्लभ रूबी रिंग बनी प्यार की सबसे चमकदार निशानी

    Two distinct musical vibes, one shared atmosphere – the explosive energy of ‘Naachi Jaave’ and the magical charm of ‘Ghar Ki Mehfil’.

    मुंबई: संगीत की दो अलग धुनें, एक ही माहौल – ‘नाची जावे’ का धमाका और ‘घर की महफिल’ का जादू

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Yogi Adityanath inaugurates UPSDMA's new high-tech headquarters.

    योगी आदित्यनाथ ने किया UPSDMA के नए हाईटेक मुख्यालय का उद्घाटन

    July 19, 2026
    The battle between development and the environment in Uttarakhand.

    उत्तराखंड में विकास बनाम पर्यावरण की जंग

    July 19, 2026
    Give up the insistence on a hunger strike; instead, wage a long-term struggle to change the system.

    सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी के बाद अब अदालत में जंग, आदिवासी महिलाओं पर भी लाठी

    July 19, 2026

    यूपी में मानसून का जोरदार हमला!

    July 19, 2026
    Safexpress sets up a logistics ‘Superhub’ in Rajpura.

    सेफएक्सप्रेस ने राजपुरा में लगाया लॉजिस्टिक्स का ‘सुपरहब’

    July 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading