महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विधि संकाय ने कराया आयोजन
लखनऊ विश्विद्यालय के विधि संकाय में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सर्वधर्म प्रार्थनासभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न धर्म गुरुओं, शिक्षकों और विधि छात्रों ने विश्वशांति के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया, जिसका नेतृत्व विधि छात्रा श्रृष्टि ने किया।
इस अवसर पर ब्रह्म कुमारी सुमन दीदी, विशप जेराल्ड मिथाइस, राजेन्द्र सिंह बग्गा, हाफिज किदवई ने अपने-अपने धर्मो के मूल तत्व से श्रोताओं को अवगत कराया। सभी धर्मगुरुओं ने आवाह्न किया कि छात्र जाति, धर्म, समप्रदाय से ऊपर उठकर राष्ट्र और समाज की उन्नति और खुशहाली के लिए मिलजुल कर काम करें।
कार्यक्रम का संचालन विधि छात्र अजय और आकाश द्वारा किया गया। इस अवसर पर वन डे फार टुडे अभियान की शुरुआत की गई, जिसके अन्तर्गत सभी छात्रों को विभिन्न धर्मो की मूलभूत जानकारी हेतु पुस्तिकाएं वितरित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधि संकाय अध्यक्ष प्रो. सीपी सिंह द्वारा की गई।






