Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 20
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    एयर इंडिया की अगली व बीच की सीटों को पाने के लिए अब करनी होगी और ढीली जेब!

    ShagunBy ShagunApril 18, 2018Updated:April 18, 2018 इंडिया No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    साभार: गूगल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 460

    नई दिल्ली,18 अप्रैल। भारी घाटे में चल रही सरकारी एयरलाइंस एयर इंडिया की उड़ानों में बीच की सीटों के लिए अब अतिरिक्त भुगतान करना होगा। विमानन कंपनी ने अपनी आय बढ़ाने के क्रम में विमान के आगे और मध्य भाग की सीटों के लिए अतिरिक्त रुपए वसूलने की योजना बनाई है। यह व्यवस्था विमान के आगे के आधे के हिस्से पर ही लागू होगी।

    ट्रैवल एजेंटों को भेजे पत्र में एयर इंडिया ने कहा कि विमान के अगले और मध्य के हिस्से में पड़ने वाली सीटें चाहने पर यात्रियों को अधिक भुगतान करना होगा। हालांकि पीछे की सीटों (नैरो बॉडी विमानों में 5वीं से 8वीं पंक्ति तथा वाइड बॉडी विमानों में 9वीं से 14वीं पंक्ति तक) की सभी सीटों के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। इनमें विंडो, आइल तथा मिडिल सीट शामिल हैं। डोमेस्टिक उड़ानों तथा नेपाल जैसी चुनिंदा इंटरनेशनल उड़ानों में मिडिल सीट के लिए 100 रुपए का शुल्क लिया जाएगा, जबकि ज्यादातर इंटरनेशनल उड़ानों में मिडिल सीट के लिए 200 रुपए वसूले जाएंगे।

    शिशुओं वाली सीटें नि:शुल्क प्रदान की जाएंगी। भुगतान पर पसंदीदा सीटों के चयन की सुविधा उड़ान से चार घंटे पहले तक उपलब्ध रहेगी। ज्यादातर विमानों में प्रत्येक पंक्ति में गलियारे के साथ तीन-तीन सीटों का युग्म होता है। जैसे ए, बी और सी तथा डी, ई और एफ। इनमें बीच वाली सीटों (बी और ई) को मिडिल सीट माना जाता है। आम तौर पर लोग बीच वाली सीट पर बैठना पसंद नहीं करते। लेकिन जिन यात्रियों के साथ बच्चे, बुजुर्ग या बीमार होते हैं वे अपने लिए बीच वाली सीट को प्राथमिकता देते हैं, ताकि बच्चे, बुजुर्ग या बीमार को विंडो अथवा आइल सीट मिले और उन्हें बार-बार वॉशरूम जाने में सहूलियत हो।

    एयर इंडिया के एक अधिकारी के अनुसार बीच की सीटों के लिए शुल्क वसूलने का निर्णय अंतरराष्ट्रीय चलन के अनुरूप है। अनेक अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनें ऐसा करती हैं। इससे एयर इंडिया की अतिरिक्त आमदनी में इजाफा होगा। अभी निर्धारित से अधिक वजन का सामान ले जाने वाले यात्रियों से एयर इंडिया को 100 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आमदनी एडिशनल बैगेज अलाउंस के रूप में होती है। इसी तरह इकोनॉमी क्लास के यात्रियों को बिजनेस क्लास में अपग्रेड करने से 200 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय होती है।

    #Air India
    Shagun

    Keep Reading

    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    12 Years of the Central Government: Grand media workshop held in Varanasi; over 100 media organizations participated.

    केंद्र सरकार के 12 साल: वाराणसी में हुई भव्य मीडिया कार्यशाला, 100 से अधिक मीडिया संस्थानों ने लिया भाग

    484 students received degrees; highest package at ₹24.11 lakh.

    अखिलेश यादव के जन्मदिन पर चौरसिया समाज बांटेगा पान और पान के पौधे

    Rajnath Singh writes to Nitin Gadkari: Elevated corridor to be built on Shaheed Path!

    राजनाथ सिंह ने नितिन गडकरी को लिखा पत्र: शहीद पथ पर बनेगा एलीवेटेड कॉरिडोर!

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    June 20, 2026
    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    June 20, 2026
    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    June 20, 2026

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    June 19, 2026
    12 Years of the Central Government: Grand media workshop held in Varanasi; over 100 media organizations participated.

    केंद्र सरकार के 12 साल: वाराणसी में हुई भव्य मीडिया कार्यशाला, 100 से अधिक मीडिया संस्थानों ने लिया भाग

    June 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading