इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल में PM मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने साथ उड़ाई पतंग, साबरमती रिवरफ्रंट पर हनुमान जी वाली पतंग से बनी भारत-जर्मनी की मजबूत दोस्ती का प्रतीक
नई दिल्ली : अहमदाबाद का आसमान आज दोस्ती और रंगों से भर गया! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल 2026 के उद्घाटन पर साबरमती रिवरफ्रंट पर मिलकर पतंग उड़ाई। मकर संक्रांति से ठीक पहले हुए इस रंगीन आयोजन में दोनों नेताओं ने हनुमान जी की तस्वीर वाली पतंग आसमान में उड़ाई, जो भारत-जर्मनी की मजबूत दोस्ती का प्रतीक बन गई!

चांसलर की पहली भारत यात्रा में गुजराती संस्कृति और उत्तरायण का अनोखा स्वागत
चांसलर मर्ज़ की भारत की पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान यह पल खास रहा। PM मोदी ने उन्हें गुजराती संस्कृति, पुरानी हवेली-स्टाइल सेटअप और लाइव पतंग बनाने की कला दिखाई। आसमान तिरंगे, देवी-देवताओं और भारत-जर्मनी दोस्ती के मोटिफ वाली पतंगों से पट गया।

यह सिर्फ पतंगबाजी नहीं ! बल्कि एक सांस्कृतिक कूटनीति का धमाकेदार उदाहरण था! दोनों नेताओं की मुस्कान और जोश ने दिखाया कि दोस्ती आसमान छू सकती है।






