इंदौर, 05 अप्रैल 2019: अरिहंत ऋषि के दिशा निर्देशों के अनुरूप चलते हुए ऊर्जा वर्ल्ड फाउंडेशन ने एक निजी कार्यक्रम के तहत दुनिया का सबसे बड़ा मानव निर्मित ईश्वर वाचक चिन्ह ‘ओम‘ निर्मित कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
बता दें कि 8 जनवरी, 2017 को ऊर्जा वर्ल्ड फाउंडेशन ने ‘‘ऊर्जा गुरु अरिहंत ऋषिजी‘‘ के मार्गदर्शन में करीब 927 स्कूली छात्रों के साथ सबसे बड़ा मानव ओम प्रतीक बनाया और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड 2017 का पुरस्कार प्राप्त किया। ऊर्जा गुरु का मानना है कि ‘‘ओम आपके मन, शरीर और आत्मा को ठीक कर सकता है। यह पवित्रता और संस्कृति के बीच एक बंधन बनाने में भी मदद करता है। ओम अध्यात्म और विज्ञान के बीच की एक कड़ी है जो कभी भी विफल नहीं हो सकती, यदि आप इसके साथ अपनी मन की शक्ति का प्रबंधन करते हैं।‘‘
सबसे बड़े मानव ओम प्रतीक के अतिरिक्त 1 मार्च 2015 को मुंबई में आयोजित हुए एक कार्यक्रम के तहत अरिहंत ऋषि और जयम आइडियल यूथ ऑर्गेनाइजेशन को संयुक्त रूप से लोगों का पेड़ के रूप में सबसे बड़ा हुजूम इकठ्ठा करने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का पुरस्कार दिया गया। जयम आइडियल यूथ ऑर्गेनाइजेशन के शुभारंभ के लिए आयोजित किये गए इस इवेंट में करीब 1000 स्कूली बच्चों व युवाओं ने हिस्सा लिया था।
ऊर्जा गुरु अरिहंत ऋषि मानव विकास के लिए ध्यान और योग सबसे आवश्यक क्रिया बताते हैं। ‘‘ऊर्जा क्रिया- जागृति की कला‘‘ के लिए उनके विचार और सुझाव बहुतों के लिए प्रेरणादायक साबित हुए हैं। अपने किसी भी आयोजन के दौरान वह श्रोताओं को अपना ऊर्जा मंत्र देना नहीं भूलते, जिसे युवा पीढ़ी के लिए एक पवित्र आशीर्वाद माना जाता है।







