Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 19
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»आर्ट एंड कल्चर

    रात भी नींद भी कहानी भी……..

    ShagunBy ShagunOctober 12, 2020 आर्ट एंड कल्चर No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 530
    हिन्दी उर्दू साहित्य अवार्ड कमेटी का 28वां पांच दिवसीय साहित्यिक सम्मेलन: चौथा दिन 
    फिराक़ गोरखपुरी के जलसे में अनूप जलोटा बेगम अख़्तर अवार्ड से सम्मानित

     

    लखनऊ 12 अक्टूबर 2020: एक तरफ इस नवाबी शहर से फिराक गोरखपुरी की ग़ज़लों की गूंज रही थी तो मुम्बई में सम्मानित हो रहे भजन सम्राट अनूप जलोटा भी फिराक के अशआरों को अपने सुर दे रहे थे। देश-विदेश के विद्वान और कलप्रेमी आनलाइन जुड़े साहित्य, संस्कृति और संगीत के इस संगम का आनन्द ले रहे थे।

    शायर रघुपति सहाय फिराक गोरखपुरी पर केन्द्रित हिंदी उर्दू साहित्य अवार्ड कमेटी के 28वां पांच दिवसीय साहित्यिक सम्मेलन के चौथे दिन प्रख्यात गायक अनूप जलोटा को कमेटी की ओर से बेगम अख़्तर अवार्ड से सुप्रसिद्ध गीतकार ए.एम.तुराब ने सम्मानित किया। अनूप जलोटा ने बेगम अख़्तर को याद करते हुए अवार्ड के लिए कमेटी को शुक्रिया कहा।

    इस अवसर पर फिराक की चंद गजलों के अलावा राज इलाहाबादी की गजल- चांद अंगड़ाइयां ले रहा है चांदनी मुस्कराने लगी है….. सुनाई तो फिराक को गजलगोई का बेहतरीन शायर बताया। गीतकार ए.एम.तुराब ने कमेटी का आभार व्यक्त करते कहा कि बेगम अख़्तर, फिराक गोरखपुरी दोनों महान फनकार रहे हैं। फिराक के जलसे में बेगम अख़्तर अवार्ड से अनूप जलोटा जैसे आज के सधे कलाकार को सम्मानित करना मेरे लिए गर्व की बात है।

    प्रारम्भ कमेटी के महामंत्री अतहर नबी ने अतहर नबी से कलाकारों व अतिथियों का स्वागत करते हुए फिराक की शायरी के संग पहले बेगम अख़्तर की मखमली आवाज और उनसे जुड़ीं कई यादें ताजा की और कहा कि बेगम अख्तर की गाई गजलें बहुत मशहूर हुईं और खूब नाम कमाया लेकिन उनकी जिंदगी की कहानी बेहद दर्द भरी रही। अनूप जलोटा के बारे में उन्होंने कहा कि गायकी के साथ आजकल वे अपनी जिंदगी बन रही फिल्म को लेकर भी चर्चा में रहे हैं।

    मशहूर शायर हसन काजमी के संचालन में गायकी की पहचान बन चुके मिथिलेश लखनवी ने फिराक की गजलों की शुरुआत- बहुत पहले से हम उन कदमों की आहट जान लेते हैं…. से की। दूसरी गजल- रात भी नींद भी कहानी भी, हाय क्या चीज है जवानी भी…. थी। महफिल में अपनी गायकी से मिथिलेश ने माहौल को संगीतमय बनाया और फिर- आने वाली नस्लें तुम पर रष्क करेंगी हमअसरों…., गजल के साज उठाओ बड़ी उदास है रात…..,शाम भी थी धुंआ-धुंआ…. और शामे गम कुछ इस निगाहे नाज की बातें करों….. जैसी गजलों से सुनने वालों को नवाजा। उनका साथ वाद्यों पर अनुभवी कलाकारों ने देते हुए कार्यक्रम को यादगार बना दिया।’

    कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए आयोजित इस समारोह के अंतिम दिन कल लखनऊ से डा.अनीस अंसारी की अध्यक्षता में आनलाइन प्रसारित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी व मुशायरे में देश-विदेश के प्रख्यात शायर अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।

    Shagun

    Keep Reading

    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    Remarkable feat by Civil Hospital doctors: 26 cm long, 450-gram gallbladder removed from abdomen.

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का कमाल: पेट से निकाला 26 सेमी लंबा और 450 ग्राम वजनी पित्ताशय

    Union with Emptiness

    शून्यता से मिलन

    Grand launch of two new works by Dr. Vidyasagar Upadhyay on Hindi Diwas

    हिन्दी दिवस पर डॉ. विद्यासागर उपाध्याय की दो नई कृतियों का भव्य लोकार्पण

    The future belongs to clean, green, and sustainable energy: A. K. Sharma

    आने वाला समय स्वच्छ, हरित व टिकाऊ ऊर्जा का: ए. के. शर्मा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Buzz in the IPO market: Will the public issues of Elevate Campus and Vermora Granito launch next week?

    आईपीओ बाजार में हलचल: एलिवेट कैंपस और वर्मोरा ग्रैनिटो के पब्लिक इश्यू अगले हफ्ते होंगे लॉन्च?

    September 18, 2026
    Grand ceremony in Sarojini Nagar in honor of retired teachers; 12 educators receive special recognition.

    सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में सरोजिनी नगर में भव्य समारोह, 12 गुरुजनों को मिला विशेष आदर

    September 18, 2026

    कंसाई नेरोलैक पेश करते हैं “नूर-ए-कश्मीर”

    September 18, 2026

    AI और ऑटोमेशन : MSMEs के लिए नया आयाम

    September 18, 2026
    Special screening of the spiritual film ‘Hanuman Ansh’ in Lucknow; cast members honored with the ‘Matrushakti’ award.

    लखनऊ में आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, कलाकारों को मिला ‘मातृशक्ति’ का सम्मान

    September 16, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading