Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 21
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»बिजनेस

    किराना व्‍यवसाय को ‘डिजिटल शॉप’ बनाने के लिए ईपेलेटर के साथ साझेदारी की मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया ने

    By August 6, 2019Updated:August 6, 2019 बिजनेस No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 540
    • स्मार्टफोन की मदद से किराना व्‍यवसाय को तुरंत डिजिटल दुकान में बदलने का उद्देश्य

    नई दिल्ली / बेंगलुरु, 5 अगस्त 2019: भारत के प्रमुख संगठित थोक व्यापारी और खाद्य विशेषज्ञ, मेट्रो कैश एंड कैरी ने आज एक और किफायती तथा टिकाऊ समाधान के साथ किराना व्‍यवसाय को डिजिटल बनाने और रूपांतरित करने के लिए फिनटेक के स्टार्ट-अप, ई-पेलेटर के साथ विशेष साझेदारी की घोषणा की। किराना डिजिटलीकरण कार्यक्रम के अगले चरण के अंतर्गत, ईपेलेटर के सहयोग से मेट्रो ने एक मोबाइल एप्लिकेशन, ‘डिजिटल शॉप‘, का सह-निर्माण किया है, जो किराना मालिकों को अपने मौजूदा स्मार्टफोन को तुरंत बिना डिवाइस पर अतिरिक्त निवेश किये, अपने व्यवसाय के संचालन को डिजिटल बनाने में सक्षम बनाता है।


    यह मिलेंगे फायदे:

    1. किसी भी अतिरिक्त निवेश के बिना, अपने स्मार्टफोन का उपयोग करके किराना व्‍यवसायी डिजिटल रूप से बिक्री को ट्रैक कर सकते हैं, इन्वेंट्री का प्रबंधन कर सकते हैं, ऑर्डर दे सकते हैं, ग्राहकों को डिजिटल भुगतान का विकल्प प्रदान कर सकते हैं
    2. ईपेलेटर के माध्यम से, किराना व्‍यावसायी को अपनी व्यावसायिक आपूर्ति के लिए ब्याज मुक्त ऋण तक त्वरित पहुँच मिलेगी और बेहतर कार्यशील पूंजी का लाभ मिलेगा
    3. यह पहल ‘स्‍वतंत्र व्‍यापार के चैंपियन’ बनने के मेट्रो के मिशन वक्‍तव्‍य को दोहराती है और इसका लक्ष्य किराना व्‍यवसायियों के लिए समान स्तर का व्‍यापारिक अवसर प्रदान करना है।

    ईपेलेटर और मेट्रो द्वारा तैयार किया गया ‘डिजिटल शॉप’ छोटे खुदरा विक्रेताओं और किराना व्‍यावसायियों को उनके पारंपरिक तरीकों को उन्नत करके डिजिटल रूप से सशक्त बनाएंगे और उनके व्यवसाय को आधुनिक बनाकर प्रौद्योगिकी की शक्ति का लाभ उठाएंगे। इस ऐप को डाउनलोड करके, किराना व्‍यवसायी अपने दैनिक और मासिक बिक्री को डिजिटल रूप से ट्रैक कर सकते हैं; जिसमे अपनी इन्‍वेंट्री का प्रबंधन कर सकते हैं; मेट्रो पर ऑर्डर दे सकते हैं, स्मार्टफोन का उपयोग करने वाले ग्राहकों को डिजिटल भुगतान का विकल्प प्रदान कर सकते हैं। ‘डिजिटल शॉप’ किराना व्‍यवसायियों को शून्य लेनदेन शुल्क प्रदान करता है; सभी ऐप्स से भुगतान स्वीकार करने के लिए सार्वभौमिक क्‍यूआर कोड देता है; और दैनिक तथा मासिक लेनदेन पर कोई शुल्‍क नहीं लगाता है। इसके अलावा, किराना व्‍यवसायी, ‘डिजिटल शॉप’ ऐप का उपयोग करके अपने ग्राहकों को क्रेडिट भी दे सकते हैं और ऐप पर कुछ क्लिकों के सहारे ब्याज-मुक्त व्यापार क्रेडिट तक की पहुंच प्राप्त कर सकते हैं। इससे किराना व्‍यवसायी को कार्यशील पूंजी को मुक्त करने में मदद मिलेगी, जिससे व्यापार को अधिक लाभप्रद बनाना आसान होगा।

    यह ऐप किराना मालिकों को इन्वेंट्री खपत पैटर्न और तेज तथा धीमी गति से बिकने वाले उत्पादों की एनालिटिक्‍स भी प्रदान करेगा जो किराना व्‍यवसायी के उत्पाद मिश्रण का अनुकूलन करेंगे और अंततः उनके राजस्व और मार्जिन को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। किराना व्‍यवसायी डिजिटल रूप से ग्राहकों के साथ जुड़ने और अनुकूलित ऑफर देने में सक्षम होंगे, जो उनके पक्के ग्राहकों को खरीदारी के लिए रु 25,000 तक की तत्‍काल क्रेडिट प्रदान करने में सक्षम बनायेगा और अन्‍य सेवाओं के साथ, यूटिलिटी और बिल भुगतान जैसी अतिरिक्त सेवाओं की पेशकश करके अपने राजस्व को बढ़ाने में सक्षम करेगा।

    इस व्‍यावसायिक गठबंधन पर टिप्पणी करते हुए, श्री अरविन्द मेदिरत्ता, एमडी और सीईओ, मेट्रो कैश एंड कैरी इंडिया, ने कहा कि “किराना व्‍यवसायी भारत के उपभोग क्षेत्र की रीढ़ हैं और रोजगार के अवसर पैदा करने और अर्थव्यवस्था के लिए मूल्य सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। डिजिटल शॉप ऐप के माध्यम से, हमारा उद्देश्य पारंपरिक किराना दुकानों को सभी चैनलों वाले स्टोर में बदलना है। चाहे वह व्यवसाय के लिए आसान ऋण समाधान हो; संपूर्ण डिजिटल अनुभव हो; व्यापार बढ़ाने के लिए डेटा एनालिटिक्स हो; या प्रतिस्पर्धी मूल्य उत्पाद पोर्टफोलियो की पेशकश हो; हम बिना किसी अतिरिक्त लागत के एक ही ऐप में यह सब एक साथ उपलब्‍ध कराते हैं। छोटे खुदरा विक्रेताओं और दुकानदारों को डिजिटल करने के लिए डिजिटल शॉप पहल भारत सरकार द्वारा दिये जा रहे प्रोत्‍साहन से जुड़ा हुआ है, और ईपेलेटर के साथ इस व्‍यावसायिक पहल के माध्यम से हम प्रतिस्पर्धी खुदरा क्षेत्र में छोटे और स्वतंत्र व्यवसायों की निरंतर सफलता के लिए उनको एक अधिक समान स्तरीय अवसर की सुविधा प्रदान करने में मदद करते हैं।”

    Keep Reading

    From Jewellery Business to the Stock Market Advit Jewels Begins a New Growth Journey

    ज्वेलरी से शेयर बाजार तक! एडविट ज्वेल्स की ₹165 करोड़ की नई उड़ान

    Pride in Manufacturing: Godrej launches a new model for LGBTQIA+ inclusion in the manufacturing sector.

    प्राइड इन मैन्युफैक्चरिंग: गोदरेज ने विनिर्माण क्षेत्र में एलजीबीटीक्यूआईए+ समावेश का नया मॉडल शुरू किया

    India 2030: A Power Revolution for Both Villages and Cities

    भारत 2030: बिजली की क्रांति, गांव-शहर दोनों के लिए

    Piyush Goyal launches ‘Hunger-Free World’ initiative; 100 students to receive free nutritious meals daily.

    पीयूष गोयल ने शुरू की ‘हंगर फ्री वर्ल्ड’ पहल 100 छात्रों को मिलेगा रोज मुफ्त पौष्टिक भोजन

    API Holdings Hosts Third Edition of The Annual Tech Hackathon - HackEasy Season 3

    API Holdings ने HackEasy Season 3 हैकाथॉन आयोजित किया

    Central Asia's new financial hub launched! Tamchy SFIT opens its first business center.

    मध्य एशिया का नया वित्तीय हब शुरू! तमची एसएफआईटी ने खोला पहला व्यापार केंद्र

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Shared heritage gave the country 'Amrit' (nectar), while extremism is spreading 'poison'!

    साझी विरासत ने देश को दिया ‘अमृत’ तो कट्टरपंथ दे रहा ‘ज़हर!’

    June 20, 2026
    Grand Yoga Festival at Namo Ghat: CRPF celebrates International Yoga Day.

    नमो घाट पर भव्य योग महोत्सव: CRPF ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

    June 20, 2026
    Idli. For just one rupee—not a bad deal!

    इडली. सिर्फ एक रुपए में, सौदा बुरा नहीं !

    June 20, 2026
    Lucknow Land Pooling Scam: LDA Officials' Kin Get Rich on Farmers' Land

    लखनऊ लैंडपूलिंग घोटाला: किसानों की जमीन पर LDA अधिकारियों का कुनबा अमीर

    June 20, 2026

    भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित की, पाकिस्तान UNSC पहुंचा: बोला -हमारा दाना-पानी बंद हो जाएगा

    June 19, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading