Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    आपदा काल में चुनौतीपूर्ण पत्रकारिता का सकारात्मक सन्देश

    By May 26, 2020Updated:May 26, 2020 Current Issues No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 615

    भारत में प्राचीन काल से सहज संवाद को महत्व दिया गया। इसके लिए संवेदना, समझदारी,
    सामाजिक हित विश्वसनीयता, शीघ्रता आदि को आधार रूप में स्वीकार किया गया। पत्रकार यही कार्य करते है। लोगों तक केवल संवाद पहुंचा देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि समाज और देश के हित में भी योगदान अपेक्षित रहता है। ऐसी ही पत्रकारिता श्रेयष्कर होती है। आपदा काल में पत्रकार भी चुनौती को स्वीकार करते है। जोखिम उठाकर अपने कर्तव्यों का निर्वाह करते है। आज कोरोना आपदा है। पत्रकार इसमें भी बिना रुके कार्य कर रहे है।

    अनेक प्रकार की आपदाएं अक्सर आती रहती है। बाढ़ व सूखा आपदा के सामना तो प्रतिवर्ष किसी ना किसी क्षेत्र को करना ही पड़ता है। पड़ोसी शत्रु मुल्क की किसी भी रूप में हिंसक गतिविधि भी आपदा की तरह होती है। सेना के द्वारा पत्रकारों को इसके मद्देनजर प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इसी प्रकार आज कोरोना संकट में पत्रकार काम कर रहे है।

    इस संबन्ध में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग एवं पीआर नीति के संयुक्त तत्वावधान में वेबीनार का आयोजन किया। टेलीविजन एंकरिंग एवं रिपोर्टिंग स्किल विषय पर हुई इस ऑनलाइन राष्ट्रीय संगोष्ठी में अनेक अनुभवी पत्रकारों ने अपने विचार साझा किए। संगोष्ठी में देश के विभिन्न भागों से मीडिया शिक्षक, शोधार्थी, विद्यार्थी एवं पत्रकारों ने प्रतिभाग किया।

    मुख्य व्याख्यान वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकार भी आपदा काल में जोखिम उठा कर काम करते है। इसलिए राज्य फ्रंट लाइन पर काम करने वालों की तरह ही पत्रकारों का भी सरकार को बीमा करना चाहिए। कोरोना महामारी के दौरान पत्रकार फील्ड में काम कर रहे है। इस दौर में पत्रकारों ने बहुत कुछ सीखा है, अनेक नए अनुभवों से उन्हें गुजरना पड़ा है। इसके दृष्टिगत बेहतर कौशल की जरुरत है। पत्रकारों खुद को खतरे में डाल कर काम कर रहे है। इस तरह की महामारी में पत्रकारों को विशेष प्रशिक्षण देना चाहिए। नवजोत का सुझाव तक कि पत्रकारों को इन्डिपेंडेंट वाइस के आधार पर काम करना चाहिए।

    कोरोना महामारी के पहले भी बहुत आपदाएं आई है। पत्रकारों ने कभी खबरों को पहुंचाने में कभी कोई कमी नहीं छोड़ी। आपदा से जुडी ख़बरें सही, स्पष्ट और सच्ची होनी चाहिए। पत्रकारों के लिए यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। समाज भय का नहीं बल्कि सकारात्मक सोच का माहौल बनाना चाहिए। चैनल में जल्दी के चक्कर में आज गलतियाँ हो रही है। फेक न्यूज़ चर्चा में आ जाती है। एंकरिंग और रिपोर्टिंग को कौशल के आधार पर सुधारा, सँवारा जा सकता है। इसके लिए गहन अध्ययन, संवेदना व समझदारी का होना जरूरी है।

    प्रो एच सी पुरोहित ने सकारात्मक विचारों पर बल दिया। कहा कि इससे पत्रकारिता को उत्कृष्ट बनाया जा सकता है। विभागाध्यक्ष डॉ मनोज मिश्र ने सभी सहभागियों का स्वागत किया। विभा सिंह ने आभार और संचालन संयोजक डॉ दिग्विजय सिंह राठौर ने किया। वेबिनार के संयोजक डॉ दिग्विजय सिंह राठौड़, आयोजन सचिव डॉ अवध बिहारी सिंह एवं सह संयोजक डॉ सुनील कुमार एवं डॉ चंदन सिंह रहे।

    • डॉ दिलीप अग्निहोत्री

    Keep Reading

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    वामन द्वादशी आज: भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा, पूजा-विधि और महत्त्व

    Three-day-old baby elephant swept away by the waves; mother left writhing in distress on the shore; emotional reunion follows rescue.

    लहरों में बह गया तीन दिन का नन्हा हाथी, किनारे तड़पती रही मां; रेस्क्यू के बाद हुआ भावुक मिलन

    Lucknow Ganesh Visarjan

    ढोल-नगाड़ों के बीच निकली गणपति विसर्जन शोभायात्रा, उमड़े श्रद्धालु

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    Vijay’s Story vs. Rajveer’s Investigation: A Powerful Clash Awaits in ‘Drishyam: The Conclusion’

    ‘आक्रोश’ के बाद फिर आमने-सामने अजय देवगन और जयदीप अहलावत

    September 24, 2026

    यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डीप डिप्रेशन कमजोर होने लगा

    September 24, 2026
    Euler Motors opens 15th showroom in Delhi-NCR; 122 outlets nationwide.

    ऑयलर मोटर्स ने दिल्ली-NCR में खोला 15वां शोरूम, देशभर में 122 आउटलेट्स

    September 24, 2026

    पांच शहरों में FSDA की बड़ी कार्रवाई, 7 रेस्तरां के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

    September 24, 2026
    Anant Chaturdashi is on September 25; Lord Vishnu's 'Anant' (infinite) form will be worshipped.

    अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को, भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की होगी पूजा

    September 24, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading