लखनऊ, 17 अगस्त, 2020: जन्माष्टमी के बाद सोमवार को ऐशबाग जल संस्थान के शिव मंदिर में कान्हा का छठ उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान कृष्ण व राधा की प्रतिमा को मनोहारी पोशाक पहना कर उनका श्रृंगार करके पालने में बैठाकर झूला झुलाया गया।

कार्यक्रम संयोजिका अनामिका मिश्रा एवं खुशी ने बताया कि गुब्बारे और बेला, गुलाब, गेंदा के फूलों व बेलपत्र से मंदिर की सजावट की गई। मंदिर प्रांगण में रंग बिरंगे फूलों की रंगोली भी बनाई गई थीI महिलाओं द्वारा गाए छ्ठ गीतो पर श्रद्धालु झूमे।
इस मौके बच्चों ने (बाल कृष्ण-राधा में सोनी, सलोनी एवं ग्वाल बालों में विवांश वर्मा, दीपिका, दिवांशी, खुशी, गुनगुन, अंकिता, अनुष्का, अंश) ने आज तो बधाई बाजी, नंद भवन में.., माधव मदन मुरारी, रखियो लाज हमारी… जैसे भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अंत में प्रसाद वितरण किया गया।







