Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 15
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»ब्लॉग»Current Issues

    कोरोना ने बदल दिया राजनीति का ढर्रा, सोशल मीडिया में भी गांव-गांव तक पहुंच बना चुकी है भाजपा

    ShagunBy ShagunSeptember 7, 2020Updated:September 7, 2020 Current Issues No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 503
    • प्रियंका वाड्रा ने लखनऊ आने की घोषणा कर भरा था कार्यकर्ताओं में जोश, लेकिन अब पार्टी में निराशा,
      कभी कार्यकर्ताओं के लिए आये दिन सड़क पर संघर्ष करने वाली सपा भी अब सिमटती जा रही सोशल मीडिया तक
    • बसपा भी एकांतवास में रहकर कर रही राजनीति, इन सबके बीच ‘आप’ की है उभरने की कोशिश

    कोरोना के कारण बदले परिवेश ने राजनीति करने का भी स्वरूप बदल गया है। अब पहले की अपेक्षा सोशल मीडिया की उपयोग राजनेता ज्यादा कर रहे हैं। यूपी में तो पूरा विपक्ष सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सिमट कर रह गया है। पहले सोशल मीडिया से दूर रहने वालीं बसपा प्रमुख भी आजकल ट्विटर पर आये दिन प्रतिक्रिया देकर एकांतवास में रहते हुए राजनीति को जिंदा रखने में जुटी हुई हैं। वहीं भाजपा ने सोशल मीडिया में काफी बढ़त बनाये रखते हुए बूथ लेबल तक का वाट्सग्रुप बना लिया है। हर रोज इस पर आदेश-निर्देश के साथ ही सरकार के कार्यों का भी आदान-प्रदान करने में सफलतम प्रयास में सबसे आगे है।

    उत्तर प्रदेश की राजनीति में देखे तो इस वर्ष के शुरू में कांग्रेस की महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की लखनऊ में स्थायी रूप से रहने की संभावना जताई जा रही थी। उनके लिए आवास का भी चयन हो गया था। उस समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी जोश था। ऐसा लग रहा था कि यूपी की राजनीति में कोमा में जा चुकी कांग्रेस को ऑक्सीजन देने में प्रियंका वाड्रा सफल रहेंगी। लेकिन, यहां स्थायी रूप से आने से पूर्व ही उन्होंने आने का प्लान बदल दिया। बताया जाता है कि इसका कारण यूपी पदाधिकारियों की आपसी कलह रहा।

    कांग्रेस में पहले तो था उत्साह, लेकिन अब पड़ गया ठंडा

    अब वे सिर्फ ट्विटर के माध्यम से आये दिन यूपी और केन्द्र सरकार के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया देती रहती हैं। लेकिन, इससे उनके कार्यकर्ताओं में काफी निराशा है। इस संबंध में वरिष्ठ पत्रकार पंकज पांडेय का कहना है कि यूपी की राजनीति में सोशल मीडिया से काम नहीं चल सकता। यहां पर वही नेता सफल होता है, जो जमीन से जुड़कर लोगों की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान कराए और उसको मुद्दा बनाकर उसके लिए सड़क पर उतरे। कांग्रेस में पहले तो उत्साह दिखा। लेकिन, इस बीच कुछ ठंडा पड़ गया है।

    हल्लाबोल के लिए विख्यात सपा भी सिमटती जा रही सोशल मीडिया तक:

    वहीं समाजवादी पार्टी की राजनीति को देखें तो पहले हल्ला बोल के लिये विख्यात पार्टी के मुखिया ही सिर्फ ट्विटर तक सीमित रह गये हैं। इस संबंध में राजनीतिक विश्लेषक राजीव रंजन सिंह का कहना है कि किसी पार्टी का यदि मूल स्वभाव में बदलाव आने लगे तो पार्टी के लिए बहुत कठिन दौर आ जाता है, क्योंकि पहले से उस विचार से जुड़े कार्यकर्ता उससे बिदकने लगते हैं। समाजवादी पार्टी जनहित या अपने लोगों के लिए सड़कों पर खून-खराबा तक उतर जाने के लिए उतारू रहने के लिए जानी जाती थी। कार्यकर्ता भी हमेशा पार्टी में रहकर अपने को महफूज महसूस करता था। लेकिन, अब ऐसा नहीं रह गया है। कोरोना काल में तो पार्टी मुखिया ने बिल्कुल ही अपने को ट्वीटर पर प्रतिक्रिया देने तक सीमित कर लिया है। इससे कार्यकर्ताओं में कुछ निराशा जरूर है। लेकिन, विपक्ष में अब भी सबसे ज्यादा ठीक स्थिति में समाजवादी पार्टी ही है।

    पहले से ही सोशल मीडिया पर सक्रिया भाजपा, सभी दलों से आगे:

    वहीं इन सबके बीच भाजपा का देखें तो कोरोना काल से पहले भी भाजपा ने सोशल मीडिया का भरपुर प्रयोग किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया के महत्व को समझा और अपने पहले चुनाव में ही इसको पूरे जोश के साथ कार्यकर्ताओं तक अपनी बात को पहुंचाने के लिए प्रयोग में लाये। कोरोना काल में तो बूथ लेबल तक वाट्सएप ग्रुप बन चुके हैं।

    इससे सरकार व संगठन की बात त्वरित गति से गांव स्तर के कार्यकर्ताओं तक तुरंत पहुंचती है। बूथ स्तर के कार्यकर्ता इन बातों को बातों ही बातों में अपने गांव के दूसरे लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं। साथ ही यदि कोई विपक्ष का कार्यकर्ता कोई बात उठाता है, तो भाजपा कार्यकर्ताओं के पास जुबान पर उनकी बातों का तार्किक काट होता है। इस लिहाज से भाजपा इस मामले में विपक्ष को काफी पीछे छोड़ते हुए घर-घर तक अपनी पहुंच बना चुकी है।

    सोशल मीडिया पर सक्रियता दिखाने की कोशिश में बसपा:

    यदि बात बसपा की करें तो वह पहले कभी भी सोशल मीडिया पर नहीं रही। लेकिन, अब वह भी इसमें उतर आयी है। बसपा प्रमुख मायावती भी अब ट्विटर पर आये दिन कमेंट कर सत्ता पक्ष को अपनी उपस्थिति का एहसास कराती हैं। लेकिन, अभी बसपा में उतनी दमदारी देखने को नहीं मिल रही है। जमीनी स्तर पर भी कोरोना काल में बसपा की राजनीति पिछड़ती दिख रही है।

    ‘आप’ भी राजनीति में दमदारी पेश करने की है फिराक में:

    इस बीच आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह को यूपी का प्रभारी बनाकर आप के पक्ष में कुछ राजनीति का गर्माने का प्रयास किया है। नि:संदेह इस बीच कई बार आप ने सुर्खियां भी बटोरी। लेकिन, अभी तक वह जमीनी कार्यकर्ताओं तक पहुंच बनाने से दूर दिख रही है, हालांकि यही स्थिति रही तो आप भी यूपी की राजनीति में दमदारी पेश कर सकती है।

    Shagun

    Keep Reading

    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    CBI probe needed into Phoolan Devi's murder: Dr. Sanjay Nishad

    फूलन देवी हत्या की सीबीआई जांच होनी चाहिए: डॉ. संजय निषाद

    District correspondents will not undergo a fresh LIU verification: Information Director

    जिला संवाददाताओं की दोबारा LIU जाँच नहीं होगी: सूचना निदेशक

    गो संरक्षण से गांवों में खुलेगा कमाई का नया रास्ता, 10 रुपये लीटर खरीदा जाएगा गोमूत्र

    The Tricolour is a symbol of development, heritage, and India's pride and glory: CM Yogi.

    तिरंगा विकास, विरासत और भारत की आन-बान-शान का प्रतीकः सीएम योगी

    'Take 5 lakhs, just save my brother...' Kanwariya swept away by the Ganga's strong current; brother stood on the bank, pleading desperately.

    ‘5 लाख ले लो, बस मेरे भाई को बचा लो…’ गंगा की तेज धार में बह गया कांवड़िया, किनारे खड़ा भाई गिड़गिड़ाता रहा

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts

    AIM Congress 2026 से पहले AIM Global Foundation का भारत दौरा, UAE-भारत निवेश बढ़ाने पर जोर

    August 14, 2026
    UP's stellar performance on GeM: Three national awards alongside ₹1 lakh crore in procurement.

    जेम पर यूपी का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ खरीद के साथ तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

    August 11, 2026
    Rajasthani Film ‘Omlo’ Makes Waves on OTT, Reaches 120+ Countries and Claims No. 1 Spot

    राजस्थानी फिल्म ‘ओमलो’ का ओटीटी पर जलवा, 120 देशों तक पहुंची कहानी

    August 11, 2026
    The Mystery of Lord Shiva's Rudra Form: When Peace Becomes a Support for Unrighteousness

    भगवान शिव के रूद्र रूप का रहस्य: जब शांति अधर्म का सहारा बने

    August 11, 2026
    A courtroom battle of truth, power, and conspiracy—‘Article 25’ is ready.

    सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग -‘आर्टिकल 25’ तैयार

    August 10, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading