Close Menu
Shagun News India
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    Shagun News IndiaShagun News India
    Subscribe
    • होम
    • इंडिया
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • राजस्थान
    • खेल
    • मनोरंजन
    • ब्लॉग
    • साहित्य
    • पिक्चर गैलरी
    • करियर
    • बिजनेस
    • बचपन
    • वीडियो
    • NewsVoir
    Shagun News India
    Home»इंडिया

    दलित संगठनों के बंद को लेकर फूंक-फूंक कर कदम रख रही भाजपा

    ShagunBy ShagunJuly 30, 2018 इंडिया No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    file
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp
    Post Views: 461
    • बीजेपी पार्टी दलित हितों के मुद्दों पर उचित जवाब दे
    • कुछ भी बयान देने से बच रहे नेता

    नई दिल्ली, 30 जुलाई 2018: लोकसभा चुनाव से पूर्व मोदी सरकार किसी भी हालात में दलितों को नाराज नहीं करना चाह रही है। इसी कारण दलित संगठनों की ओर से अगले माह नौ अगस्त के प्रस्तावित ‘भारत बंद’ से पहले भाजपा उनकी मांगों पर अपना जवाब तैयार करने में काफी सतर्कता बरत रही है। केंद्रीयमंत्री राम विलास पासवान सहित इसके दलित सांसद और सहयोगी दल चाहते हैं कि भाजपा उनकी मांगों पर सकारात्मक जवाब दे जबकि पार्टी के कई नेता सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं, क्योंकि हो सकता है कि सरकार द्वारा ज्यादा उत्साह में जवाब दिया जाना पार्टी का हमेशा से समर्थन करने वाले एक बड़े तबके को पसंद नहीं आए। सूत्रों ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के अध्यक्ष न्यायमूर्ति एके गोयल को पद से हटाने की मांग पर पार्टी की चुप्पी को ‘‘रणनीतिक’’ करार दिया, क्योंकि इस मांग के समर्थन या विरोध में कुछ बोलने के बहुत जोखिम हैं।

    कई भाजपा सांसदों ने नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त पर बताया कि पार्टी के परंपरागत मतदाताओं- अगड़ी जातियों और अन्य पिछड़ी जातियों के एक तबके-ने तरक्की में दलितों को आरक्षण और दलितों एवं आदिवासियों पर अत्याचार संबंधी कानून के कथित दुरुपयोग से जुड़े मुद्दों पर ऐतराज के बावजूद अबतक पार्टी का समर्थन किया है। उत्तरप्रदेश से भाजपा के एक सांसद ने कहा, हम चाहते हैं कि पार्टी दलित हितों के मुद्दों पर उचित जवाब दे। लेकिन ऐसा नहीं दिखना चाहिए कि वह दलित संगठनों की हर मांग मानने के लिए अति उत्साहित है, क्योंकि भाजपा को हिंदू समाज के ज्यादातर वर्गों से समर्थन मिलता है और उस उनकी चिंताएं भी ध्यान में रखनी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि न्यायमूर्ति गोयल को ‘‘एक फैसले के कारण हटाना राजनीति से प्रेरित’’ होगा।गौरतलब है कि न्यायमूर्ति गोयल उच्चतम न्यायालय की उस पीठ का हिस्सा थे, जिसने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (उत्पीड़न की रोकथाम) कानून के कथित दुरुपयोग को लेकर कई सुरक्षा उपाय किए थे। मोदी सरकार में सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख राम विलास पासवान ने कहा है कि गोयल की नियुक्ति से गलत संदेश गया है। पासवान के बेटे और लोकसभा सदस्य चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोयल को एनजीटी अध्यक्ष के पद से हटाने की मांग की है। भाजपा के उदित राज जैसे दलित सांसदों ने भी इस मांग का समर्थन किया है।

    file photo

    भाजपा ने दलित उत्पीड़न कानून को कथित तौर पर कमजोर करने वाले उच्चतम न्यायालय के फैसले के विरोध का समर्थन किया है। केंद्र सरकार ने इस बाबत न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर की है। सरकार ने न्यायालय का रुखकर दलित एवं आदिवासी सरकारी कर्मियों को तरक्की में आरक्षण की व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। बहरहाल,सरकार ने शीर्ष न्यायालय के आदेश को पलटने के लिए संसद में अध्यादेश या नया विधेयक लाने की मांग पर कोई जवाब नहीं दिया है। अखिल भारतीय आंबेडकर महासभा के बैनर तले दलित संगठनों ने नौ अगस्त को ‘भारत बंद’ आयोजित करने का आह्वान किया है ताकि वे अपनी मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बना सकें।

    Shagun

    Keep Reading

    The end of a golden chapter of simplicity, impartiality, and socialism

    सादगी, निष्पक्षता और समाजवाद के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत

    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    Pledge to protect the Constitution: CM Yogi recalls the fight for democracy on 'Constitution Murder Day'

    संविधान की रक्षा का संकल्प: सीएम योगी ने ‘संविधान हत्या दिवस’ पर याद की लोकतंत्र की लड़ाई

    Kejriwal’s scathing attack upon reaching Ayodhya: What secret does Champat Rai know that even the PM is helpless?

    अयोध्या पहुंचे केजरीवाल का तीखा हमला: चंपत राय को क्या राज पता कि पीएम भी मजबूर?

    A dark stain on democracy – Former Minister Yashwant Singh

    आपातकाल: लोकतंत्र पर काला धब्बा – पूर्व मंत्री यशवंत सिंह

    Tribute to deceased students: Gurudwara Alambagh holds peace march

    दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि: गुरुद्वारा आलमबाग ने निकाला शांति मार्च

    Leave A Reply Cancel Reply

    Advertisment
    Google AD
    We Are Here –
    • Facebook
    • Twitter
    • YouTube
    • LinkedIn

    EMAIL SUBSCRIPTIONS

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    About



    ShagunNewsIndia.com is your all in one News website offering the latest happenings in UP.

    Editors: Upendra Rai & Neetu Singh

    Contact us: editshagun@gmail.com

    Facebook X (Twitter) LinkedIn WhatsApp
    Popular Posts
    The end of a golden chapter of simplicity, impartiality, and socialism

    सादगी, निष्पक्षता और समाजवाद के एक स्वर्णिम अध्याय का अंत

    June 26, 2026
    Korean companies eye YEIDA: Plans underway to develop a "Korean City"

    कोरियन कंपनियों की नजर YEIDA पर: “कोरियन सिटी” बनने की तैयारी

    June 26, 2026
    Young Man Survives Despite a Ruptured Aorta and Multiple Fractures; Doctors Perform a Medical Miracle

    मौत को मात दी: फटी एओर्टा और दर्जनों फ्रैक्चर के बावजूद जिंदा बचा मर्चेंट नेवी अधिकारी

    June 26, 2026
    Pledge to protect the Constitution: CM Yogi recalls the fight for democracy on 'Constitution Murder Day'

    संविधान की रक्षा का संकल्प: सीएम योगी ने ‘संविधान हत्या दिवस’ पर याद की लोकतंत्र की लड़ाई

    June 26, 2026
    Kejriwal’s scathing attack upon reaching Ayodhya: What secret does Champat Rai know that even the PM is helpless?

    अयोध्या पहुंचे केजरीवाल का तीखा हमला: चंपत राय को क्या राज पता कि पीएम भी मजबूर?

    June 26, 2026

    Subscribe Newsletter

    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading
    Privacy Policy | About Us | Contact Us | Terms & Conditions | Disclaimer

    © 2026 ShagunNewsIndia.com | Designed & Developed by Krishna Maurya

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Newsletter
    Please enable JavaScript in your browser to complete this form.
    Loading